यूपी के इस जिले में बना अस्थायी बस अड्डा, इन जिलों के लिए यहाँ से मिलेगी बस

यूपी के इस जिले में बना अस्थायी बस अड्डा, इन जिलों के लिए यहाँ से मिलेगी बस
Uttar Pradesh News

यूपी में जीरो रोड बस अड्डा पुनर्विकास के अंतर्गत विभिन्न मार्गो की रोडवेज बस के संचालन के लिए बस अड्डे का निर्माण तीव्र गति से करवाया जाएगा. इसमें यात्रियों के बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध की जाएगी. जीरो रोड पर निर्माण कार्य के लिए कई महीनो तक अब इंतजार करना पड़ सकता है.

शुरू होगा बस संचालन, यात्रियों को मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गोरखपुर शहर, वाराणसी शहर, राजधानी लखनऊ मार्ग की बस सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने से संचालित की जाएगी जिसमें सिविल लाइंस और प्रयाग डिपो, जीरो रोड बस अड्डा को अस्थाई तौर पर केपी इंटर कॉलेज के पास स्थित ट्रस्ट की जमीन पर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है जिसमें अफसर के अनुसार कहा गया है कि सीएमपी के सामने बसो का संचालन 8 से 10 दिनों में प्रारंभ करवा दिया जाएगा.

सिविल लाइंस और जीरो रोड बस अड्डा के भूखंड पर बहुमंजिला भवन और बसो के संचालन के लिए प्लेटफार्म समेत अनेक निर्माण कार्य करवाए जाएंगे. इसी दौरान बहुमंजिला भवन में शॉपिंग कंपलेक्स और एटीएम समेत ऐसी कई व्यवस्था दी जाएगी. अब इन बस अड्डा का निर्माण तक सीपीएम के सामने केपी इंटर कॉलेज के बगल से स्थित खाली जमीन पर अस्थाई बस अड्डा निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया जा चुका है. मुख्य सचिव मनोज कुमार ने कहा है कि बुधवार के दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के अंतर्गत में हुई एक मीटिंग इसकी प्रगति की समीक्षा की गई है 

बस निर्माण को लेकर आपसी समझौता

इसी बीच डीएम रविंद्र कुमार ने कहा है कि अस्थाई बस अड्डा के लिए जिला प्रशासन और केपी ट्रस्ट के बीच अब आपसी समझौता हो चुका है. इसी बीच केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने कहा है कि अस्थाई बस अड्डे के निर्माण के लिए जमीन जिला प्रशासन को सौंप दी गई है जिसमें रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र सिंह ने कहा है कि जीरो रोड बस अड्डा निर्माण कार्य को लेकर प्रारंभ करने के लिए 2 महीने लग सकते हैं वहीं सिविल लाइंस बस अड्डा का निर्माण तीव्र गति से शुरू किया जाना है

सिविल लाइंस और उसी परिसर में स्थित प्रयागराज की बस डिपो को नए स्थान पर शिफ्ट करने का योजना तीव्र गति से शुरू हो चुका है. इसका बाउंड्री गिरने के साथ-साथ जमीन समतलीकरण तथा निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं. अब क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा है कि यूरिनल टॉयलेट समेत सहित निर्माण कार्य के साथ-साथ अस्थाई बस अड्डे से बस का संचालन प्रारंभ करवा दिया गया है उन्होंने आगे कहा है कि इसमें 8 से 10 दिन लग भी सकते हैं उसके बाद आजमगढ़, लखनऊ, जौनपुर, वाराणसी, गोरखपुर समेत कई जिलों के लिए बस केपी इंटर कॉलेज के बगल से मिलना शुरू हो जाएगा.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।