यूपी के यमुना एक्सप्रेस वे से जुड़ेगी 8 किलोमीटर की नई सड़क, 30 मीटर होगी चौड़ाई, इंटरनेशन एयरपोर्ट से होगा सीधा कनेक्शन

UP News:

Noida International Airport News

Noida International Airport News: उत्तर प्रदेश स्थित गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर एयरपोर्ट पर 9 दिसंबर को पहली ट्रायल लैंडिंग सफल रही है. आने वाले दिनों में यह एयरपोर्ट नेशनल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स का हब बन सकता है. इससे केंद्रीय राजधानी दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ कम होगी.  

इस तरह से  हाईटेक बनेगी सड़क

इसके अलावा क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. इसके निर्माण से आसपास की जगहों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और अर्थव्यवस्था के मजबूती में निर्णायक कड़ी साबित होगी. साथ में नोएडा और आसपास के जिलों में लोगों को भी सहूलियत मिलेगी. इस सड़क के निर्माण से यमुना एक्सप्रेसवे और एयर कार्गाे टर्मिनल के बीच सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होगी. यह भारी वाहन, कार्गाे ट्रक और यात्री वाहनों के आवागमन को आसान बनाएगा.

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट से उत्तर-पूर्वी दिशा में कोई सीधा मार्ग नहीं था, जिसे यह नई सड़क पूरा करेगी. यह मार्ग क्षेत्रीय परिवहन के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा. एयरपोर्ट को सभी सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इसी कड़ी में जेयर एयरपोर्ट के कार्गाे टर्मिनल से यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली 8.25 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, भविष्य के ट्रैफिक ध्यान में रखते हुए इस सड़क को 30 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा. 

गोरखपुर से लखनऊ का सफर हुआ महंगा, यात्रियों की बढ़ी परेशानी यह भी पढ़ें: गोरखपुर से लखनऊ का सफर हुआ महंगा, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

भूमि अधिग्रहण और किसानों से जुड़े बातें

इससे पहले यह सड़क यमुना प्राधिकरण जरिये 64 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने की योजना थी, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार के लिए इसे एनएसआइ को सौंपा गया है. यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट तक की सड़क के कैरिज-वे की चौड़ाई को पहले प्रस्तावित 14 मीटर से बढ़ाकर 18 अब मीटर कर दिया है, इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारी और हल्के वाहनों के आवागमन में आसानी हों.

अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- भाजपा पंचायत चुनाव नहीं कराएगी यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- भाजपा पंचायत चुनाव नहीं कराएगी

एयरपोर्ट को कनेक्ट करने वाली इस हाइटेक रोड का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करेगा. इसको बनाने में 178 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसका पूरा खर्च यमुना प्राधिकरण उठाएगा. पहले सेक्टर-29 से 75 मीटर चौड़ा मार्ग बनाने की योजना थी, लेकिन भूमि अधिग्रहण और किसानों से जुड़े मुद्दों के कारण इस परियोजना में देरी हुई

यूपी में 1,42,229 कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़ा यह भी पढ़ें: यूपी में 1,42,229 कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़ा

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
14 Dec 2024 By Shambhunath Gupta

यूपी के यमुना एक्सप्रेस वे से जुड़ेगी 8 किलोमीटर की नई सड़क, 30 मीटर होगी चौड़ाई, इंटरनेशन एयरपोर्ट से होगा सीधा कनेक्शन

UP News:

Noida International Airport News: उत्तर प्रदेश स्थित गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर एयरपोर्ट पर 9 दिसंबर को पहली ट्रायल लैंडिंग सफल रही है. आने वाले दिनों में यह एयरपोर्ट नेशनल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स का हब बन सकता है. इससे केंद्रीय राजधानी दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ कम होगी.  

इस तरह से  हाईटेक बनेगी सड़क

इसके अलावा क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. इसके निर्माण से आसपास की जगहों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और अर्थव्यवस्था के मजबूती में निर्णायक कड़ी साबित होगी. साथ में नोएडा और आसपास के जिलों में लोगों को भी सहूलियत मिलेगी. इस सड़क के निर्माण से यमुना एक्सप्रेसवे और एयर कार्गाे टर्मिनल के बीच सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होगी. यह भारी वाहन, कार्गाे ट्रक और यात्री वाहनों के आवागमन को आसान बनाएगा.

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट से उत्तर-पूर्वी दिशा में कोई सीधा मार्ग नहीं था, जिसे यह नई सड़क पूरा करेगी. यह मार्ग क्षेत्रीय परिवहन के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा. एयरपोर्ट को सभी सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इसी कड़ी में जेयर एयरपोर्ट के कार्गाे टर्मिनल से यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली 8.25 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, भविष्य के ट्रैफिक ध्यान में रखते हुए इस सड़क को 30 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा. 

भूमि अधिग्रहण और किसानों से जुड़े बातें

इससे पहले यह सड़क यमुना प्राधिकरण जरिये 64 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने की योजना थी, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार के लिए इसे एनएसआइ को सौंपा गया है. यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट तक की सड़क के कैरिज-वे की चौड़ाई को पहले प्रस्तावित 14 मीटर से बढ़ाकर 18 अब मीटर कर दिया है, इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारी और हल्के वाहनों के आवागमन में आसानी हों.

एयरपोर्ट को कनेक्ट करने वाली इस हाइटेक रोड का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करेगा. इसको बनाने में 178 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसका पूरा खर्च यमुना प्राधिकरण उठाएगा. पहले सेक्टर-29 से 75 मीटर चौड़ा मार्ग बनाने की योजना थी, लेकिन भूमि अधिग्रहण और किसानों से जुड़े मुद्दों के कारण इस परियोजना में देरी हुई

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/noida-international-airport-yamuna-expressway-will-be-connected-to-this-road-in-up-this-way-hi-tech-will-be-built/article-16659
On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।