यूपी में इन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, 10 दिन ड्यूटी पर 4500 रुपये

यूपी में इन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, 10 दिन ड्यूटी पर 4500 रुपये
यूपी में इन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, 10 दिन ड्यूटी पर 4500 रुपये

उत्तर प्रदेश: आगामी होली के अवसर पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए राज्य परिवहन निगम ने व्यापक ऑपरेशन प्लान तैयार किया है. त्योहार के समय किसी भी यात्री को बस की कमी या असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए पूरे प्रदेश में बस संचालन को अधिक सक्रिय बनाया जा रहा है.

निगम अधिकारियों के अनुसार 28 फरवरी से 9 मार्च के बीच प्रदेश के करीब 20 मंडलों में विशेष व्यवस्था लागू रहेगी. जिन रूटों पर यात्रियों का दबाव ज्यादा रहेगा, वहां अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी और जरूरत पड़ने पर फेरे भी बढ़ाए जाएंगे. दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए इस कॉरिडोर पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है. लखनऊ और कानपुर की दिशा में भी अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

कर्मचारियों के लिए मोटिवेशन प्लान

त्योहार के दौरान सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए निगम ने ड्राइवरों, कंडक्टरों और अन्य कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज घोषित किया है. जो कर्मचारी लगातार 10 दिन तक निर्धारित औसत दूरी (लगभग 300 किमी प्रतिदिन) का संचालन करेंगे, उन्हें 450 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कुल 4500 रुपये दिए जाएंगे.

यूपी को मिली देश की सबसे तेज ट्रेन, मिलेंगी ये सुविधाएं यह भी पढ़ें: यूपी को मिली देश की सबसे तेज ट्रेन, मिलेंगी ये सुविधाएं

वहीं कम से कम 9 दिन ड्यूटी निभाने वालों को 400 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान मिलेगा. इस अवधि में सामान्य परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश सीमित रखे गए हैं, जिससे बस सेवाएं प्रभावित न हों.

प्रयागराज से गोरखपुर रूट की वंदे भारत का बदलेगा समय? जाने वजह यह भी पढ़ें: प्रयागराज से गोरखपुर रूट की वंदे भारत का बदलेगा समय? जाने वजह

संचालन और सुरक्षा पर विशेष जोर

प्रदेशभर में 13 हजार से ज्यादा बसों को सक्रिय रखने का लक्ष्य तय किया गया है. अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि तकनीकी रूप से अनुपयुक्त बसों को किसी भी हालत में सड़क पर न उतारा जाए. सभी ड्यूटी रोस्टर प्रणाली से लगाई जाएंगी और प्रवर्तन टीमें लगातार निगरानी करेंगी.

Varanasi Ropeway: जल्द शुरू होगा रोपवे, आरओबी का होगा निर्माण यह भी पढ़ें: Varanasi Ropeway: जल्द शुरू होगा रोपवे, आरओबी का होगा निर्माण

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चालक और परिचालकों की ब्रेथ एनालाइजर जांच अनिवार्य की गई है. यदि किसी रूट पर शुरुआती स्टेशन से 60% से अधिक सीटें भरती हैं तो वहां तुरंत अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.

निगम का अनुमान है कि इस पहल से 40 हजार से ज्यादा नियमित, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को लाभ मिलेगा. तय मानक से अधिक किलोमीटर चलाने वाले संविदा चालकों और परिचालकों को अतिरिक्त दूरी पर 55 पैसे प्रति किमी की दर से अलग भुगतान भी दिया जाएगा.

डिपो और क्षेत्रीय कार्यशालाओं में लगातार 10 दिन कार्य करने वाले कर्मियों को 2100 रुपये और 9 दिन काम करने वालों को 1800 रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा. क्षेत्रीय प्रबंधकों के लिए 10 हजार रुपये तथा सेवा प्रबंधकों के लिए 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि निर्धारित की गई है, जिसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों में बांटा जाएगा.

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रति बस 50 रुपये के आधार पर प्रोत्साहन वितरित करेंगे, जबकि बस स्टेशनों के स्टाफ और सुपरवाइजरी टीमों के लिए प्रति स्टेशन 5 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है.

निगम का दावा है कि इस व्यापक तैयारी से होली के दौरान यात्रियों को समय पर, सुरक्षित और सुविधाजनक बस सेवा मिल सकेगी और भीड़ प्रबंधन भी बेहतर ढंग से किया जा सकेगा.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।