Basti News: जबरिया घर की दीवार से सटाकर निर्माण कराये जाने का आरोपः लगाया न्याय की गुहार
Basti News
अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि उनका मकान पिछले 27 वर्षों से खौरहवां स्थित पाण्डेय पोखरा के निकट बना हुआ है, जिसमें वे अपने परिवार के साथ निवास कर रहे हैं. उनके मकान के बगल में पहले सदाशिव पुत्र मोघूलाल का मकान था, जिसके बीच चार फीट की गली पहले से छोड़ी गई थी. इसी गली की ओर दोनों मकानों की खिड़कियां और छज्जे खुले हुए हैं.
पत्र में कहा गया है कि सदाशिव द्वारा मकान को लगभग चार वर्ष पूर्व जया पाण्डेय पत्नी लालजी पाण्डेय को बेच दिया गया. इसके बाद अब उनके परिजन मकान की बाउंड्रीवाल सदाशिव के घर की दीवार से सटाकर निर्माण करवा रहे हैं. पत्र में कहा गया है कि जया पाण्डेय के बड़े भाई बजरंग बली पाण्डेय वर्तमान में आयुक्त कार्यालय में स्टेनो पद पर तैनात हैं और अपने पद का प्रभाव दिखाकर जबरिया निर्माण कार्य करा रहे हैं. उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है.
यह भी पढ़ें: Basti News: गोविन्दनगर शुगर मिल कर्मचारियों के हक में आया फैसलाः देना होगा 14 करोड़ का भुगतानघटना की सूचना पीड़ित द्वारा डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया. बाद में दोनों पक्षों को थाना कोतवाली बुलाया गया. 14 फरवरी 2026 को थाना समाधान दिवस में मामले की सुनवाई हुई, लेकिन पीड़ित का कहना है कि उनकी बात संतोषजनक रूप से नहीं सुनी गई.
यह भी पढ़ें: Basti News: दबंगों ने होटल में खाना खाया, लगा दिया आग, पीड़ित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहारपीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि विपक्षी पक्ष दबंग और प्रभावशाली होने के कारण उन्हें जान-माल का खतरा बना हुआ है. उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है