यूपी को मिली देश की सबसे तेज ट्रेन, मिलेंगी ये सुविधाएं

दिल्ली–मेरठ सफर होगा सिर्फ 50 मिनट में

यूपी को मिली देश की सबसे तेज ट्रेन, मिलेंगी ये सुविधाएं
यूपी को मिली देश की सबसे तेज ट्रेन, मिलेंगी ये सुविधाएं

22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं. अब तक नमो भारत ट्रेन पूरी तरह संचालित नहीं थी और केवल कुछ किलोमीटर के दायरे में चल रही थी, लेकिन आज से यह दिल्ली से मेरठ के बीच फुली ऑपरेशनल हो जाएगी.

दिल्ली से मेरठ का सफर, जो पहले लगभग 2 घंटे में तय होता था, अब रैपिड रेल के जरिए करीब 50 मिनट में पूरा होगा. इससे दिल्ली और मेरठ के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

नमो भारत ट्रेन के स्टेशन मेट्रो स्टेशनों की तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. यात्रियों के लिए एस्केलेटर, लिफ्ट और अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. हालांकि, इसके स्टेशन मेट्रो की तरह पास-पास नहीं हैं.

प्रयागराज से गोरखपुर रूट की वंदे भारत का बदलेगा समय? जाने वजह यह भी पढ़ें: प्रयागराज से गोरखपुर रूट की वंदे भारत का बदलेगा समय? जाने वजह

यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चलेगी, जबकि इसकी औसत गति लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. यही वजह है कि यह दिल्ली और मेरठ के बीच कम समय में सफर तय करेगी.

UP में होली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर मिलावटी तेल और नकली घी जब्त यह भी पढ़ें: UP में होली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर मिलावटी तेल और नकली घी जब्त

नमो भारत ट्रेन में कुल 6 कोच होंगे, जिनमें एक महिला कोच और एक प्रीमियम कोच शामिल रहेगा. प्रीमियम कोच का किराया सामान्य कोच की तुलना में अधिक होगा.

Varanasi Ropeway: जल्द शुरू होगा रोपवे, आरओबी का होगा निर्माण यह भी पढ़ें: Varanasi Ropeway: जल्द शुरू होगा रोपवे, आरओबी का होगा निर्माण

दिल्ली के सराय काले खां से चलने वाली यह ट्रेन कुल 16 स्टेशनों से होकर गुजरेगी. यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेन के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. साथ ही, ट्रेन में स्क्रीन की सुविधा भी होगी, जिससे यात्री ट्रेन की रफ्तार और वर्तमान लोकेशन की जानकारी देख सकेंगे.

आज नमो भारत ट्रेन के दूसरे फेज का उद्घाटन भी होने जा रहा है. इस फेज में ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक संचालित होगी.

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है