UP में होली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर मिलावटी तेल और नकली घी जब्त

Uttar Pradesh News

UP में होली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर मिलावटी तेल और नकली घी जब्त
UP में होली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर मिलावटी तेल और नकली घी जब्त

कानपुर में मिलावटखोरी के खिलाफ Uttar Pradesh Food Safety and Drug Administration (UPFSDA) ने सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की. अभियान के दौरान टीम ने 13,972 लीटर मिलावटी तेल जब्त किया, जबकि 1,350 किलोग्राम रंगीन कचरी को सीज किया गया.

अधिकारियों के अनुसार, कल्याणपुर क्षेत्र में नकली घी बनाने वाली एक यूनिट पर छापा मारकर लगभग ₹5.45 लाख मूल्य का माल जब्त किया गया. कार्रवाई के दौरान बरामद सभी संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं.

UPFSDA की इस कार्रवाई को Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) के मानकों के तहत चल रहे राज्य स्तरीय अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है. विभाग ने साफ किया है कि मिलावटखोरी में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है

UP में बड़ा बदलाव! एक्सप्रेसवे किनारे बनने जा रहे Industrial Corridors से लाखों रोजगार यह भी पढ़ें: UP में बड़ा बदलाव! एक्सप्रेसवे किनारे बनने जा रहे Industrial Corridors से लाखों रोजगार

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है