Basti News: एफ.आई.आर के निष्पक्ष विवेचना की मांग

Basti News: एफ.आई.आर के निष्पक्ष विवेचना की मांग
Basti News

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के चौरवा हाल मुकाम कटरा निकट आईटीआई निवासिनी शमीम बानो उर्फ शमा खान ने तहसील समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित पत्र और शपथ पत्र देकर उनके विरूद्ध दिलशाद हसन द्वारा दर्ज कराये एफ.आई.आर की निष्पक्ष विवेचना की मांग किया है।


पत्र में शमीम बानो उर्फ शमा खान ने कहा है कि गत  8 फरवरी को कुछ लोगो से जानकारी प्राप्त हुई कि दिलशाद हसन द्वारा  15 जनवरी को  वन बिहार एवं केन्द्रीय विद्यालय के मध्य की घटना दिखाकर  3 फरवरी को थाना वाल्टरगंज में धारा 126(2), 308(3), 351(2), 352 बी०एन० एस० में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत कराया है।

जबकि उस दिन वह गनेशपुर चौरवा स्थित जमीन पर गयी थी अपने घर के सामने रास्ते पर अतिक्रमण देख डायल 112 पुलिस को सूचना दी ,पुलिस आयी और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।  पुलिस चौकी गनेशपुर में लगे सी०सी०टी०वी० कैमरे को देखने के उपरान्त यह साबित हो जाएगा कि दिलशाद हसन द्वारा जान बूझकर गलत तथ्यों के आधार पर उक्त मुकदमा पंजीकृत कराया है। मांग किया कि मामले की जांच कराकर न्याय दिलाया जाय।  

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, कार्रवाई की मांग

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है