Basti News: भाजपा किसान मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
Basti News
राहुल गांधी का पुतला फूंकने के बाद भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर देश को शर्मिंदा करने का काम किया है. कहा कि जब भारत एक प्रतिष्ठित वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और तकनीक के क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का प्रदर्शन कर रहा है, उसी समय कांग्रेस पार्टी ने गरिमा के बजाय व्यवधान का रास्ता चुना. यह स्थितियां दुर्भाग्यपूर्ण और चिन्ताजनक है.
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि राजनीतिक विरोध एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाना देशद्राह है जिसके लिए देश की जनता राहुल गांधी और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी. जब देश खुद को एक वैश्विक तकनीकी शक्ति के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है, तब इस तरह का व्यवहार केवल उन लोगों के हित में है जो भारत को कमजोर होते देखना चाहते हैं.
कम्पनीबाग चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंकने के दौरान मुख्य रूप से दिग्विजय सिंह राणा, आलोक पाण्डेय, सुधाकर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष राजन गुप्ता, टिल्लू चौरसिया, रमेश तिवारी ,परशुराम, हरिशंकर पाण्डेय, प्रदीप गुप्ता, अशोक उपाध्याय ‘रिकूं, विमल, आदि शामिल रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है