Fixed Deposit तोड़ने पर कितना कटता है पैसा? जानें बैंक के जुर्माने के ये नियम

FD तोड़ने पर कितना जुर्माना लगता है?

Fixed Deposit तोड़ने पर कितना कटता है पैसा? जानें बैंक के जुर्माने के ये नियम
Uttar Pradesh News

एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने से कई फायदे होते हैं। लेकिन अगर आप इसे मैच्योरिटी यानी तय समय से पहले तुड़वाते हैं, तो इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। अक्सर लोग इस नुकसान के बारे में नहीं जानते। जब एफडी तुड़वाने के बाद उन्हें सोचे गए फायदे की जगह कम पैसा मिलता है, तब जाकर उन्हें इसकी जानकारी होती है। अगर आपको भी किसी वजह से बैंक में की गई एफडी को समय से पहले तुड़वाना पड़ रहा है, तो इससे जुड़े नियम और नुकसान के बारे में जरूर जान लें। इससे आप सही फैसला ले पाएंगे और आर्थिक नुकसान से बच सकेंगे।


मैच्योरिटी से पहले एफडी तुड़वाने पर लगता है जुर्माना

कई बार जिंदगी में ऐसा समय आता है जब अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में कुछ लोग लोन लेते हैं, तो कुछ लोग अपनी एफडी (Fixed Deposit) तोड़कर पैसे निकाल लेते हैं।लेकिन एफडी को समय से पहले तुड़वाने पर बैंक जुर्माना (पेनाल्टी) लगा देते हैं। इससे जो फायदा होना चाहिए था, वह कम हो जाता है या कभी-कभी नुकसान भी हो जाता है। हालांकि कुछ तरीके हैं जिनसे आप इस नुकसान से बच सकते हैं।


कैसे लगती है एफडी पर पेनाल्टी?

अगर कोई ग्राहक एफडी को तय समय से पहले तोड़ता है, तो बैंक उसे वो ब्याज नहीं देता जो शुरुआत में तय किया गया था। उदाहरण के तौर पर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अगर आपने 5 लाख रुपये तक की एफडी कराई है और उसे बीच में तुड़वाते हैं, तो बैंक 0.50% की पेनाल्टी काटता है। यानी आपकी एफडी की रकम से 0.50% पैसा कट जाएगा।

अगर एफडी की रकम ज्यादा हो तो क्या होगा?

अगर आपकी एफडी 5 लाख से ज्यादा और 1 करोड़ रुपये से कम है, तो बैंक 1% तक की पेनाल्टी काट सकता है। इसके अलावा ब्याज दर में भी 1% तक की कमी की जा सकती है।

कैसे बचें इस नुकसान से?

अगर आपको पहले से लगता है कि भविष्य में पैसों की जरूरत पड़ सकती है, तो लंबी अवधि की जगह कम समय की एफडी करवाएं। उदाहरण के लिए, अगर आपको 1 साल बाद पैसे की जरूरत होगी तो 3 साल की एफडी कराने की बजाय 1 साल की ही एफडी कराएं। इससे अगर एफडी तोड़नी भी पड़ी, तो नुकसान कम होगा।

On

About The Author

Harsh Sharma   Picture

 

हर्ष शर्मा उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं। उन्होंने Inkhabar, Expose India और Times Bull जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में काम किया है। SEO फ्रेंडली लेखन और डिजिटल न्यूज प्रोडक्शन में अनुभव रखते हैं। वर्तमान में भारतीय बस्ती में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।