पूर्वांचल को मिली नई रेल सौगात, 81 किमी नई लाइन पर काम तेज

पूर्वांचल को मिली नई रेल सौगात, 81 किमी नई लाइन पर काम तेज
पूर्वांचल को मिली नई रेल सौगात, 81 किमी नई लाइन पर काम तेज

उत्तर प्रदेश: पूर्वांचल को बेहतर रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. गोरखपुर को सीधे मऊ से जोड़ने वाली सहजनवा-दोहरीघाट नई रेल लाइन परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है. इस रेल लाइन पर मऊ जिले में एक नया रेलवे स्टेशन बनाए जाने की योजना है, जिससे क्षेत्रीय आवागमन को नई दिशा मिलेगी.

पहले चरण में गोरखपुर के 8 स्टेशनों के लिए टेंडर

रेलवे की ओर से इस परियोजना को 3 चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले चरण में गोरखपुर जनपद में आने वाले 8 रेलवे स्टेशनों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं. शेष स्टेशनों का निर्माण दूसरे और तीसरे चरण में किया जाएगा.

न्यू दोहरीघाट स्टेशन के लिए जमीन तय

उत्तर प्रदेश में स्थित मऊ जिले में निर्मित होने वाले न्यू दोहरीघाट रेलवे स्टेशन के लिए बुढ़ावल गांव में भूमि चिन्हित कर ली गई है. इसी तरह अलग-अलग स्टेशनों के लिए संबंधित गांवों में स्थान प्रस्तावित किया गया है.

यूपी बजट 2026-27: 9.12 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आईटी पर बड़ा फोकस यह भी पढ़ें: यूपी बजट 2026-27: 9.12 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आईटी पर बड़ा फोकस

इन गांवों में प्रस्तावित हैं स्टेशन

सहजनवा-दोहरीघाट रेल लाइन पर जिन स्थानों पर स्टेशन बनाए जाने हैं, उनमें:- 

बस्ती फोरलेन अटका: अमहट से प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स तक सड़क प्रस्ताव लंबित, भदेश्वर नाथ मंदिर को भी मिलेगा लाभ यह भी पढ़ें: बस्ती फोरलेन अटका: अमहट से प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स तक सड़क प्रस्ताव लंबित, भदेश्वर नाथ मंदिर को भी मिलेगा लाभ

  • पिपरौली स्टेशन (सहजनां),
  • खजनी स्टेशन (छताई),
  • उनवल स्टेशन (बढ़नी),
  • बैदौली बाबू स्टेशन (बैदौली बाबू),
  • बांसगांव स्टेशन (मंझगांवा),
  • ऊरुवा बाजार स्टेशन (गौरखास),
  • बनवारपार स्टेशन (बाथखुर्द),
  • गोला बाजार स्टेशन (रीमा),
  • भरोली स्टेशन (मरचीयार बुजुर्ग),
  • बड़हलगंज स्टेशन (तिहा मोहम्मदपुर)
  • और न्यू दोहरीघाट स्टेशन (बुढ़ावल) शामिल हैं.

स्टेशन भवन से लेकर सड़क तक बनेगी पूरी सुविधा

हर स्टेशन पर केवल प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि स्टेशन भवन, स्टाफ क्वार्टर, ओवरहेड पानी टंकी, सर्कुलेटिंग एरिया और संपर्क सड़क का निर्माण भी किया जाएगा. इन सभी कार्यों के लिए रेलवे ने 152.17 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है.

कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधा यह भी पढ़ें: कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधा

81 किलोमीटर नई रेल लाइन पर 1320 करोड़ खर्च

इस परियोजना के अंतर्गत कुल 81.17 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी. इसके लिए 1320 करोड़ रुपये की लागत को मंजूरी मिल चुकी है. रेल लाइन तैयार होने के बाद गोरखपुर से वाराणसी, प्रयागराज और छपरा की ओर जाने के लिए एक नया वैकल्पिक रेल मार्ग उपलब्ध होगा.

दक्षिणांचल के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

नई रेल लाइन बनने से गोरखपुर के दक्षिणी इलाकों में रहने वाले लोगों का सफर आसान हो जाएगा. अभी लोगों को मऊ, बेल्थरा रोड, भटनी या बस के जरिए गोरखपुर पहुंचना पड़ता है. सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी. साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

तीन चरणों में पूरा होगा निर्माण कार्य

रेल लाइन और स्टेशनों का निर्माण 3 चरणों में किया जाएगा:-

  • पहला चरण:- सहजनवा से बांसगांव तक 32.95 किमी
  • दूसरा चरण:- बांसगांव से बड़हलगंज तक 36.80 किमी
  • तीसरा चरण:- बड़हलगंज से न्यू दोहरीघाट स्टेशन तक 11.42 किमी

2027 तक पहले चरण के पूरा होने की उम्मीद

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि "सहजनवा-दोहरीघाट रेल लाइन पर काम तेज गति से चल रहा है. मऊ जिले में स्टेशन के लिए जमीन चिन्हित हो चुकी है और कई जगहों पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है. उम्मीद है कि वर्ष 2027 तक पहले चरण का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा."

112 गांवों की जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया चरण में 

इस परियोजना के लिए कुल 112 गांवों की 403.29 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है. पहले चरण में सहजनवा से बांसगांव तक भूमि अधिग्रहण लगभग पूरा हो चुका है. दूसरे और तीसरे चरण की जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया भी अंतिम चरण में पहुंच गई है.

सरयू नदी पर बनेगा 1200 मीटर लंबा पुल

इस नई रेल लाइन पर सरयू नदी पर करीब 1200 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा, जो इस परियोजना का सबसे बड़ा ढांचा होगा. इसके अलावा 2 ओवरब्रिज, 15 अंडरपास, 11 बड़े पुल और 47 छोटे पुलों का निर्माण भी प्रस्तावित है. कई स्थानों पर पुल और अंडरपास के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।