बस्ती में पुल बने नहीं, चिट्ठी पर ही मची होड़, सांसद या पूर्व सांसद, कौन मारेगा बाजी?

Basti News

बस्ती जनपद में प्रस्तावित 7 ओवरब्रिज को लेकर सोशल मीडिया पर श्रेय लेने की होड़ तेज हो गई है. पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि उनके अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बस्ती में ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति दी है.

हरीश द्विवेदी ने फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि केंद्रीय परिवहन मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी द्वारा मेरे अनुरोध पर बस्ती गोरखपुर नेशनल हाईवे पर बस्ती जनपद में कुल सात ओवर ब्रिज की स्वीकृति प्रदान की है. जिसमें विक्रमजोत, संसारीपुर, कप्तानगंज, तिलकपुर, पालीटेक्निक चौराहा परसाजाफर एवं काटे चौराहा स्थान सुनिश्चित है जिसकी कुल लागत 400 करोड़ होगा! इस विकासोन्मुखी निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं यशस्वी केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद. यह परियोजना जनपद बस्ती के विकास और सुरक्षित सफर के लिए मील का पत्थर साबित होगी.

Basti News: रुक्मिणी विवाह प्रेम भक्ति और सत्य की जीत का संदेश यह भी पढ़ें: Basti News: रुक्मिणी विवाह प्रेम भक्ति और सत्य की जीत का संदेश

हालांकि, इस बीच सामने आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आधिकारिक पत्र में यह उल्लेख है कि यह प्रस्ताव बस्ती के सांसद रामप्रसाद चौधरी द्वारा 9 अगस्त 2024 को भेजे गए पत्र के आधार पर संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया गया है. पत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर कप्तानगंज, पटेल चौक और पॉलिटेक्निक चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण का संदर्भ दिया गया है.

Basti News: शिव सेना यूबीटी ने सौंपा ज्ञापनः शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: शिव सेना यूबीटी ने सौंपा ज्ञापनः शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक की मांग

पत्र सार्वजनिक होने के बाद सांसद रामप्रसाद चौधरी के समर्थकों ने ओवरब्रिज की पहल का श्रेय उन्हें देना शुरू कर दिया, जिससे राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं. वर्तमान में दोनों नेताओं की केंद्रीय मंत्री के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

बस्ती में क्रिकेट खेलने जा रहे युवक पर हमला, जातिसूचक गालियां और मारपीट का आरोप यह भी पढ़ें: बस्ती में क्रिकेट खेलने जा रहे युवक पर हमला, जातिसूचक गालियां और मारपीट का आरोप

Uttar Pradesh News  (62)
सांसद रामप्रसाद चौधरी द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को भेजा गया पत्र

वहीं, एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि ओवरब्रिज निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार कर भेजी जा चुकी है, लेकिन अंतिम स्वीकृति से जुड़ी फाइल अभी कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई है.

बताया जा रहा है कि लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन ओवरब्रिज से बस्ती शहर में जाम और दुर्घटनाओं की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
03 Feb 2026 By Vikas kumar

बस्ती में पुल बने नहीं, चिट्ठी पर ही मची होड़, सांसद या पूर्व सांसद, कौन मारेगा बाजी?

Basti News

बस्ती जनपद में प्रस्तावित 7 ओवरब्रिज को लेकर सोशल मीडिया पर श्रेय लेने की होड़ तेज हो गई है. पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि उनके अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बस्ती में ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति दी है.

हरीश द्विवेदी ने फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि केंद्रीय परिवहन मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी द्वारा मेरे अनुरोध पर बस्ती गोरखपुर नेशनल हाईवे पर बस्ती जनपद में कुल सात ओवर ब्रिज की स्वीकृति प्रदान की है. जिसमें विक्रमजोत, संसारीपुर, कप्तानगंज, तिलकपुर, पालीटेक्निक चौराहा परसाजाफर एवं काटे चौराहा स्थान सुनिश्चित है जिसकी कुल लागत 400 करोड़ होगा! इस विकासोन्मुखी निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं यशस्वी केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद. यह परियोजना जनपद बस्ती के विकास और सुरक्षित सफर के लिए मील का पत्थर साबित होगी.

हालांकि, इस बीच सामने आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आधिकारिक पत्र में यह उल्लेख है कि यह प्रस्ताव बस्ती के सांसद रामप्रसाद चौधरी द्वारा 9 अगस्त 2024 को भेजे गए पत्र के आधार पर संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया गया है. पत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर कप्तानगंज, पटेल चौक और पॉलिटेक्निक चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण का संदर्भ दिया गया है.

पत्र सार्वजनिक होने के बाद सांसद रामप्रसाद चौधरी के समर्थकों ने ओवरब्रिज की पहल का श्रेय उन्हें देना शुरू कर दिया, जिससे राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं. वर्तमान में दोनों नेताओं की केंद्रीय मंत्री के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Uttar Pradesh News  (62)
सांसद रामप्रसाद चौधरी द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को भेजा गया पत्र

वहीं, एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि ओवरब्रिज निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार कर भेजी जा चुकी है, लेकिन अंतिम स्वीकृति से जुड़ी फाइल अभी कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई है.

बताया जा रहा है कि लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन ओवरब्रिज से बस्ती शहर में जाम और दुर्घटनाओं की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/discussion-intensifies-regarding-7-overbridges-in-basti-different-claims-on/article-24338
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है