बस्ती, अयोध्या समेत इन जिलो में बदला मौसम, होगी बारिश

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में मौसम में परिवर्तन साफ नजर आ रहा है. बीते दो दिनों में मौसम साफ और सुहाना था परंतु अब आसमान में काले बादलों की आवाजाही तेज हो गई है और कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही तापमान में अचानक गिरावट की संभावना जताई गई है.

अगले 24 घंटे भारी, फिर लौटेगा घना कोहरा

मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में आगामी 24 घंटे तक बारिश और तेज हवाओं का दौर बना रह सकता है. इसके बाद कोहरे की मोटी चादर फिर से छा सकती है. विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान 4 से 6°C तक गिरने का अनुमान है, जिससे ठंड और गलन बढ़ेगी.

रायबरेली, बाराबंकी और अयोध्या में बदला मौसम

रायबरेली में अचानक तेज हवाओं के साथ काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई. इससे जिले के कई इलाकों में फसलों को नुकसान पहुंचने की खबर है.

यूपी के इन जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, इन शहरों में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम यह भी पढ़ें: यूपी के इन जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, इन शहरों में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम

वहीं बाराबंकी में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई. तेज हवा और धुंध के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और वाहन चालकों को फॉग लाइट का सहारा लेना पड़ा.

रामनगरी अयोध्या में भी आसमान पूरी तरह बादलों से ढका रहा. शहर और ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई और ठंडी हवाएं चलती रहीं.

पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड का असर

उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है. बारिश और कोहरे के कारण ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है.

कानपुर में पिछले 2 दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं. देर रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और घना कोहरा छाया हुआ है. ठंडी हवाओं के कारण गलन और बढ़ गई है.

लखनऊ मौसम केंद्र का अलर्ट

अमौसी स्थित मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार (3 फरवरी) को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 4 फरवरी को प्रदेश के दोनों संभागों में घना कोहरा छाने की आशंका है, जहां दृश्यता 100 से 500 मीटर तक रह सकती है.

इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, चंदौली, बलिया, मऊ और आजमगढ़ में बादलों की आवाजाही रहेगी. इस दौरान बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है.

कई जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

प्रदेश में स्थित गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, अंबेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, उन्नाव, कानपुर, जालौन, औरैया, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी और कन्नौज में घना कोहरा छाने की संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, हापुड़, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच और श्रावस्ती में मौसम सामान्य रह सकता है.

लखनऊ और नोएडा का हाल

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को हल्के बादल छाए रहेंगे. न्यूनतम तापमान करीब 12 और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले 24 घंटे में यहां भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

नोएडा में मौसम सामान्य रहेगा, हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा दिख सकता है. यहां न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

तापमान में तेज गिरावट का अनुमान

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री तक गिर सकता है. वहीं अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की अचानक कमी आएगी. उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे मौसम और बिगड़ सकता है.

बस्ती और लखनऊ का ताज़ा हाल

प्रदेश में स्थित बस्ती, खलीलाबाद, अयोध्या और आसपास के जिलों में फिलहाल मौसम खराब बना हुआ है. आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और बारिश की आशंका बनी हुई है. वहीं लखनऊ में बारिश हो रही है, जिससे ठंड और गलन बढ़ गई है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
03 Feb 2026 By Shobhit Pandey

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/gorakhpur/weather-changed-in-these-districts-including-basti-ayodhya-there-will/article-24336
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।