बस्ती में 7 नए ओवरब्रिज की सौगात, जाम और दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित गोरखपुर से लखनऊ को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्ती जनपद के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है. लंबे समय से यातायात जाम और दुर्घटनाओं से जूझ रहे लोगों को आने वाले समय में राहत मिल सकती है. हाईवे पर ओवरब्रिज निर्माण की योजना से आवागमन आसान होगा, साथ ही शहर के भीतर ट्रैफिक व्यवस्था भी सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है.

सोशल मीडिया से शुरू हुई चर्चा

ओवरब्रिज निर्माण को लेकर चर्चा तब तेज हुई, जब पूर्व सांसद और असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी. पोस्ट के सामने आते ही समर्थकों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया. इसके कुछ ही देर बाद सांसद राम प्रसाद चौधरी के समर्थकों ने भी इस उपलब्धि का श्रेय अपने नेता को देना शुरू कर दिया.

वर्तमान में दोनों नेताओं की केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है.

कातिल आज़ाद घूम रहा… बस्ती पुलिस ने सवाल करने वाले को ही उठा लिया! यह भी पढ़ें: कातिल आज़ाद घूम रहा… बस्ती पुलिस ने सवाल करने वाले को ही उठा लिया!

किन-किन जगहों पर बनेंगे ओवरब्रिज

प्रस्तावित योजना के अनुसार बस्ती जनपद में कुल सात स्थानों पर ओवरब्रिज बनाए जाने हैं. इनमें शामिल हैं:-

Basti News: रुक्मिणी विवाह प्रेम भक्ति और सत्य की जीत का संदेश यह भी पढ़ें: Basti News: रुक्मिणी विवाह प्रेम भक्ति और सत्य की जीत का संदेश

  • विक्रमजोत
  • संसारीपुर
  • कप्तानगंज
  • तिलकपुर
  • पॉलिटेक्निक चौराहा
  • परसाजाफर
  • कांटे चौराहा 

इन स्थानों पर प्रति दिन भारी ट्रैफिक रहता है, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है.

बस्ती में क्रिकेट खेलने जा रहे युवक पर हमला, जातिसूचक गालियां और मारपीट का आरोप यह भी पढ़ें: बस्ती में क्रिकेट खेलने जा रहे युवक पर हमला, जातिसूचक गालियां और मारपीट का आरोप

वर्षों पुरानी मांग, अब जाकर मिली मंजूरी

इन सभी चौराहों पर ओवरब्रिज की मांग काफी समय से की जा रही थी. विशेष रूप से पॉलिटेक्निक चौराहा और कप्तानगंज जैसे इलाकों में हालात इतने खराब हो जाते थे कि ट्रैफिक संभालने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ता था. स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम के कारण स्कूल, अस्पताल और जरूरी कामों के लिए निकलना मुश्किल हो जाता था.

लोगों का कहना है कि पटेल चौराहे पर भी ओवरब्रिज की जरूरत है. यहां भी आए दिन लंबा जाम लग जाता है. वर्तमान में इस चौराहे को योजना में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले चरण में इस पर भी विचार किया जाएगा.

नेताओं और अधिकारियों के बयान

पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुलाब सोनकर ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि "ओवरब्रिज को लेकर सांसद राम प्रसाद चौधरी ने 9 अगस्त 2024 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी।श. इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर स्थित कप्तानगंज, पटेल चौक और पॉलिटेक्निक चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग रखी गई थी.

वहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) गोरखपुर के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने कहा कि बस्ती क्षेत्र अयोध्या जोन के अंतर्गत आता है. ओवरब्रिज निर्माण के लिए डीपीआर बनाकर भेज दी गई है, लेकिन स्वीकृति से जुड़ी फाइल अभी कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई है.

केंद्र सरकार की ओर से लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से बस्ती जनपद में 7 ओवरब्रिज बनाए जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है. ओवरब्रिज बनने के बाद हाईवे पर जाम की समस्या कम होगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों को सुरक्षित व सुगम सफर का लाभ मिलेगा.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
02 Feb 2026 By Shobhit Pandey

बस्ती में 7 नए ओवरब्रिज की सौगात, जाम और दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित गोरखपुर से लखनऊ को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्ती जनपद के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है. लंबे समय से यातायात जाम और दुर्घटनाओं से जूझ रहे लोगों को आने वाले समय में राहत मिल सकती है. हाईवे पर ओवरब्रिज निर्माण की योजना से आवागमन आसान होगा, साथ ही शहर के भीतर ट्रैफिक व्यवस्था भी सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है.

सोशल मीडिया से शुरू हुई चर्चा

ओवरब्रिज निर्माण को लेकर चर्चा तब तेज हुई, जब पूर्व सांसद और असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी. पोस्ट के सामने आते ही समर्थकों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया. इसके कुछ ही देर बाद सांसद राम प्रसाद चौधरी के समर्थकों ने भी इस उपलब्धि का श्रेय अपने नेता को देना शुरू कर दिया.

वर्तमान में दोनों नेताओं की केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है.

किन-किन जगहों पर बनेंगे ओवरब्रिज

प्रस्तावित योजना के अनुसार बस्ती जनपद में कुल सात स्थानों पर ओवरब्रिज बनाए जाने हैं. इनमें शामिल हैं:-

  • विक्रमजोत
  • संसारीपुर
  • कप्तानगंज
  • तिलकपुर
  • पॉलिटेक्निक चौराहा
  • परसाजाफर
  • कांटे चौराहा 

इन स्थानों पर प्रति दिन भारी ट्रैफिक रहता है, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है.

वर्षों पुरानी मांग, अब जाकर मिली मंजूरी

इन सभी चौराहों पर ओवरब्रिज की मांग काफी समय से की जा रही थी. विशेष रूप से पॉलिटेक्निक चौराहा और कप्तानगंज जैसे इलाकों में हालात इतने खराब हो जाते थे कि ट्रैफिक संभालने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ता था. स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम के कारण स्कूल, अस्पताल और जरूरी कामों के लिए निकलना मुश्किल हो जाता था.

लोगों का कहना है कि पटेल चौराहे पर भी ओवरब्रिज की जरूरत है. यहां भी आए दिन लंबा जाम लग जाता है. वर्तमान में इस चौराहे को योजना में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले चरण में इस पर भी विचार किया जाएगा.

नेताओं और अधिकारियों के बयान

पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुलाब सोनकर ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि "ओवरब्रिज को लेकर सांसद राम प्रसाद चौधरी ने 9 अगस्त 2024 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी।श. इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर स्थित कप्तानगंज, पटेल चौक और पॉलिटेक्निक चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग रखी गई थी.

वहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) गोरखपुर के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने कहा कि बस्ती क्षेत्र अयोध्या जोन के अंतर्गत आता है. ओवरब्रिज निर्माण के लिए डीपीआर बनाकर भेज दी गई है, लेकिन स्वीकृति से जुड़ी फाइल अभी कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई है.

केंद्र सरकार की ओर से लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से बस्ती जनपद में 7 ओवरब्रिज बनाए जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है. ओवरब्रिज बनने के बाद हाईवे पर जाम की समस्या कम होगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों को सुरक्षित व सुगम सफर का लाभ मिलेगा.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/gift-of-7-new-overbridges-in-basti-will-provide-relief/article-24335
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।