यूपी में बस्ती, अयोध्या, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी, मौसम विभाग ने बताया आगे कैसा रहेगा हाल
Uttar Pradesh Weather News
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार शाम से अचानक तेज बारिश और आंधी का शुरू हो गई. बस्ती, अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर और खलीलाबाद समेत कई जिलों में धूल भरी आंधी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
सीएम योगी ने दिए निर्देश
इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालात को देखते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि सभी जिलों के डीएम तुरंत फील्ड में जाकर नुकसान का आकलन करें और फसलों की क्षति की रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं.
सीएम ने यह भी निर्देश दिया है कि जनहानि की स्थिति में 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए, जबकि पशुहानि पर भी तुरंत राहत पहुंचाई जाए. घायलों के इलाज और सहायता में किसी तरह की देरी न हो, इसके भी निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
उधर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले तीन घंटों के भीतर कई इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही बिजली गिरने, तेज बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.
कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना अधिक है.
वहीं प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, अयोध्या और अन्य जिलों में 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद समेत कई जिलों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.
मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इन सभी क्षेत्रों में बिजली गिरने और तेज गर्जना के साथ बारिश की भी संभावना है.

ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।