बस्ती में दिलीप पाण्डेय को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला उपाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे दिलीप पाण्डेय को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है. उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता है. नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है.
उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे. विशेष रूप से पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए दिलीप पाण्डेय ने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने कहा कि वे उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे.
दिलीप पाण्डेय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को और मजबूत करेंगे तथा आने वाले चुनावों में भाजपा को बड़ी सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे.
दिलीप पाण्डेय को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर गोपेश्वर त्रिपाठी, रामानन्द नन्हें, अशोक उपाध्याय, हरिशंकर पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल, रामभद्र शुक्ल, सतीश पाण्डेय, सुनील चौधरी, तारक जायसवाल, सतीश सोनकर, रिकूं पाठक, के साथ ही भाजपा के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि निश्चित रूप से वे दायित्वों पर खरा उतरेंगे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है