बस्ती में क्रिकेट खेलने जा रहे युवक पर हमला, जातिसूचक गालियां और मारपीट का आरोप

Basti News

कोतवाली थाना क्षेत्र के मनहनडीह निवासी दलित विजय शंकर पुत्र स्वर्गीय रामबली ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को तहरीर देकर दबंगों द्वारा मारने पीटने, जाति सूचक गालियां देकर अपमानित करने, असलहा लहराकर धमकी देने के मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर  कार्रवाई की मांग किया है.
 
इस सम्बन्ध में भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ प्रमोद ने कोतवाली पहुंचकर मामले मंें मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने का आग्रह किया. कहा कि न्याय न मिला तो भीम युवा वाहिनी संघर्ष को बाध्य होगी. पुलिस दबाव में मामले को दबाने की कोशिश कर रही है.
 
इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. तहरीर में विजयशंकर ने कहा है कि गत 3 अप्रैल को उनका पुत्र विशाल उर्फ मोनू गांव में किक्रेट खेलने जा रहा था कि रास्ते में लाठी डंडा से लैश होकर बैठे शिवम तिवारी, प्रिन्स पाण्डेय, शिवांश त्रिपाठी ने जाति सूचक गालियां देते हुये उसे मारा पीटा. शोर सुनकर बीच बचाव करने गयी उनकी पत्नी को भी उक्त लोगों ने मारा पीटा. छत पर चढकर ईट पत्थर चलाया जिससे कई लोगों को चोटें आयी.
 
शिवांस त्रिपाठी ने असलहा दिखाकर धमकी दिया. इससे विजय शंकर का परिवार डरा सहमा है. उसने अपने घायल पुत्र और पत्नी का मेडिकल परीक्षण कराकर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराते हुये न्याय दिलाने की मांग किया है. कोतवाली पहुंचकर न्याय दिलाने की मांग करने वालों में विजयशंकर, सोनू, पूनम, प्रमोद कुमार, कुशलावती देवी, राजन, आराधना, सपना, सिताबा, विमलेश, रचना, हेमामालिनी, पुष्पा, आरती, प्रदीप, दशरथ आदि शामिल रहे. 
 
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
04 Apr 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/youth-going-to-play-cricket-in-basti-attacked-caste-based/article-25381
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है