Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार
UP Panchayat Election 2026
यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में अब चिंता बढ़ती जा रही है. इसकी वजह है कि अभी तक कोई स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है. चुनाव कब होंगे, किस तरीके से होंगे और इसमें इतनी देरी क्यों हो रही है- इन सवालों के जवाब अभी तक साफ नहीं हैं.
साथ ही ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को लेकर भी असमंजस बना हुआ है कि उनका कार्यकाल बढ़ाया जाएगा या आगे व्यवस्था किस तरह से संचालित की जाएगी. अब इन सब सवालों के बाद पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान सामने आया है. आजमगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चुनाव कराने के पक्ष में है और अदालत का जो भी निर्देश होगा, उसका पूरी तरह पालन किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है और राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भी कोई अंतिम बयान नहीं आया है. ऐसे में कोर्ट का फैसला आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी.
योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर मंत्री अनिल राजभर को लेकर तीखा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अनिल राजभर अभी राजनीति में अनुभवहीन हैं और इस विषय की पूरी जानकारी उन्हें नहीं है. ओपी राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि विभाग उनके पास है, इसलिए चुनाव से जुड़ी वास्तविक स्थिति की जानकारी भी वही बेहतर तरीके से जानते हैं. उन्होंने कहा, “वो अभी राजनीति में कच्चे हैं, हमारे सामने बच्चे हैं… हम उनके चच्चा हैं. उन्हें क्या पता, विभाग हमारे पास है.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है