Basti News: ससुरालियों द्वारा बेटी की हत्या का आरोप, पिता ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार
पैकोलिया थाना क्षेत्र के टिकुइया गांव में दो बच्चों की मां विवाहिता रीना वर्मा की ससुरालियों द्वारा गत 30 मार्च को हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है. इस सम्बन्ध में रीना वर्मा के पिता गोण्डा जनपद के खोडारे थाना क्षेत्र के नरहरपुर निवासी गुरुबक्स वर्मा ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत और पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर बेटी के हत्या का आरोप लगाते हुये दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर गिरफ्तारी और न्याय दिलाने की मांग किया है.
एसपी को दिये पत्र में गुरुबक्स वर्मा ने कहा है कि उसकी पुत्री रीना वर्मा की शादी रामजनम वर्मा पुत्र मथुरा प्रसाद ग्राम टिकुइया, थाना पैकोलिया जनपद बस्ती के साथ लगभग 18 वर्ष पूर्व किया था. दोनो लोगो के संयोग से दो बच्चे है, लडकी का नाम आंशिका उम्र 14 वर्ष व लड़के का नाम शिवांश उम्र 7 वर्ष है.
उसकी लड़की को आये दिन दामाद राम जनम वर्मा व ससुर मथुरा प्रसाद, सास कलावती, चाचा विजयश्याम, देवर विनित, चाची कृष्णा देवी, अंबूज, रूपम आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे तथा हमेशा जान से खत्म करने की धमकी देते थे. 30 मार्च को देवर मनोज कुमार द्वारा साजिश कर उसकी लड़की की गला दबाकर हत्या कर दिया तथा कपड़े से गला बांधकर लटका दिये .
यह भी पढ़ें: Basti News: वार्षिकोत्सव में परीक्षाफल का वितरणः पुरस्कृत हुये मेधावी छात्रः रोली को मिली साईकिलसुबह उसकेे नाती शिवांश द्वारा मोबाइल पर सूचना दिलवाया कि आपकी लड़की फाँसी लगा कर मर गयी. उसने घटना की सूचना तुरन्त 112 नम्बर पर पुलिस को दिया उसके बाद थाने पर लिखित सूचना दिया जहाँ थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नही आयेगा तब तक मुकदमा नही लिखा जायेगा. उसने मांग किया है कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर दोषियों को गिरफ्तार करने के साथ न्याय दिलाया जाय.
Basti News: ससुरालियों द्वारा बेटी की हत्या का आरोप, पिता ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार
पैकोलिया थाना क्षेत्र के टिकुइया गांव में दो बच्चों की मां विवाहिता रीना वर्मा की ससुरालियों द्वारा गत 30 मार्च को हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है. इस सम्बन्ध में रीना वर्मा के पिता गोण्डा जनपद के खोडारे थाना क्षेत्र के नरहरपुर निवासी गुरुबक्स वर्मा ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत और पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर बेटी के हत्या का आरोप लगाते हुये दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर गिरफ्तारी और न्याय दिलाने की मांग किया है.
एसपी को दिये पत्र में गुरुबक्स वर्मा ने कहा है कि उसकी पुत्री रीना वर्मा की शादी रामजनम वर्मा पुत्र मथुरा प्रसाद ग्राम टिकुइया, थाना पैकोलिया जनपद बस्ती के साथ लगभग 18 वर्ष पूर्व किया था. दोनो लोगो के संयोग से दो बच्चे है, लडकी का नाम आंशिका उम्र 14 वर्ष व लड़के का नाम शिवांश उम्र 7 वर्ष है.
उसकी लड़की को आये दिन दामाद राम जनम वर्मा व ससुर मथुरा प्रसाद, सास कलावती, चाचा विजयश्याम, देवर विनित, चाची कृष्णा देवी, अंबूज, रूपम आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे तथा हमेशा जान से खत्म करने की धमकी देते थे. 30 मार्च को देवर मनोज कुमार द्वारा साजिश कर उसकी लड़की की गला दबाकर हत्या कर दिया तथा कपड़े से गला बांधकर लटका दिये .
सुबह उसकेे नाती शिवांश द्वारा मोबाइल पर सूचना दिलवाया कि आपकी लड़की फाँसी लगा कर मर गयी. उसने घटना की सूचना तुरन्त 112 नम्बर पर पुलिस को दिया उसके बाद थाने पर लिखित सूचना दिया जहाँ थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नही आयेगा तब तक मुकदमा नही लिखा जायेगा. उसने मांग किया है कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर दोषियों को गिरफ्तार करने के साथ न्याय दिलाया जाय.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है