Basti News: वार्षिकोत्सव में परीक्षाफल का वितरणः पुरस्कृत हुये मेधावी छात्रः रोली को मिली साईकिल

कुदरहा विकास खण्ड के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय ठोकवा में शैक्षणिक उन्नयन संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया. वार्षिकोत्सव के साथ ही अभिभावक संगोष्ठी, पुस्तक वितरण, परीक्षाफल वितरण भी किया गया. इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया.

कक्षा 8 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्रा रोली को साइकिल देकर सम्मानित किया गया. वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि रिटायर्ड कैप्टन आर.के. यादव ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया.
उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक  गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं.

ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी छिपी प्रतिभा को मंच मिलता है. कहा कि कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. मुख्य अतिथि ने अपने पिता स्वर्गीय भगवान दास यादव के नाम से छह प्रतिभाशाली बच्चों को नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया.

Basti News: कथित बाबा दयानन्द के जांच, गिरफ्तारी की मांग, डीआईजी को सौंपा पत्र यह भी पढ़ें: Basti News: कथित बाबा दयानन्द के जांच, गिरफ्तारी की मांग, डीआईजी को सौंपा पत्र

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री बृजेश त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक पवन कुमार, सहायक अध्यापक दीपक कुमार, देवमणि त्रिपाठी, कांति देवी, शिवकुमार, एआरपी रामगोपाल यादव,अनूप सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्य्क्ष रामजी आदि उपस्थित रहे.

Basti News: घर के सामने से ईट का चट्टा हटवाने की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: घर के सामने से ईट का चट्टा हटवाने की मांग

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
02 Apr 2026 By Bhartiya Basti

Basti News: वार्षिकोत्सव में परीक्षाफल का वितरणः पुरस्कृत हुये मेधावी छात्रः रोली को मिली साईकिल

कुदरहा विकास खण्ड के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय ठोकवा में शैक्षणिक उन्नयन संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया. वार्षिकोत्सव के साथ ही अभिभावक संगोष्ठी, पुस्तक वितरण, परीक्षाफल वितरण भी किया गया. इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया.

कक्षा 8 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्रा रोली को साइकिल देकर सम्मानित किया गया. वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि रिटायर्ड कैप्टन आर.के. यादव ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया.
उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक  गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं.

ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी छिपी प्रतिभा को मंच मिलता है. कहा कि कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. मुख्य अतिथि ने अपने पिता स्वर्गीय भगवान दास यादव के नाम से छह प्रतिभाशाली बच्चों को नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री बृजेश त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक पवन कुमार, सहायक अध्यापक दीपक कुमार, देवमणि त्रिपाठी, कांति देवी, शिवकुमार, एआरपी रामगोपाल यादव,अनूप सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्य्क्ष रामजी आदि उपस्थित रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-distribution-of-examination-results-in-the-annual-function/article-25354
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है