बस्ती में जयपुरिया स्कूल की मार्केटिंग पर उठा सवाल, विरोध के बाद हटाना पड़ा लोगो
Basti News
बस्ती में इस समय स्कूलों में एडमिशन का दौर चल रहा है. शहर की सड़कों पर हर तरफ स्कूलों के पोस्टर और बैनर ही नजर आ रहे हैं. जिसे जहां जगह मिल रही है, वहीं अपने स्कूल की मार्केटिंग शुरू कर दे रहा है.
अब जयपुरिया स्कूल एक मामले को लेकर चर्चा में आ गया, जब स्कूल प्रबंधन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति के ऊपर टीन की छत लगाकर उसके तीनों तरफ अपने स्कूल का लोगो लगा दिया था.
यह मामला सामने आते ही स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखने को मिली. लोगों का कहना था कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति सम्मान का प्रतीक होती है, ऐसे में उसके ऊपर किसी संस्थान का प्रचार करना सही नहीं है. कई लोगों ने इसे गलत बताते हुए कहा कि पहले देश के वीरों का सम्मान होना चाहिए, उसके बाद किसी संस्था का नाम या पहचान.
यह भी पढ़ें: Basti News: भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने किया उद्घाटन, विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षणइसको लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई और लोगों ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने स्कूल प्रबंधन से तुरंत इस व्यवस्था को हटाने की मांग की. विवाद बढ़ने के बाद अब स्कूल प्रबंधन ने तीनों तरफ लगे लाइट वाले लोगो को हटा दिया है.
बस्ती में जयपुरिया स्कूल की मार्केटिंग पर उठा सवाल, विरोध के बाद हटाना पड़ा लोगो
Basti News
बस्ती में इस समय स्कूलों में एडमिशन का दौर चल रहा है. शहर की सड़कों पर हर तरफ स्कूलों के पोस्टर और बैनर ही नजर आ रहे हैं. जिसे जहां जगह मिल रही है, वहीं अपने स्कूल की मार्केटिंग शुरू कर दे रहा है.
अब जयपुरिया स्कूल एक मामले को लेकर चर्चा में आ गया, जब स्कूल प्रबंधन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति के ऊपर टीन की छत लगाकर उसके तीनों तरफ अपने स्कूल का लोगो लगा दिया था.
यह मामला सामने आते ही स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखने को मिली. लोगों का कहना था कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति सम्मान का प्रतीक होती है, ऐसे में उसके ऊपर किसी संस्थान का प्रचार करना सही नहीं है. कई लोगों ने इसे गलत बताते हुए कहा कि पहले देश के वीरों का सम्मान होना चाहिए, उसके बाद किसी संस्था का नाम या पहचान.
इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई और लोगों ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने स्कूल प्रबंधन से तुरंत इस व्यवस्था को हटाने की मांग की. विवाद बढ़ने के बाद अब स्कूल प्रबंधन ने तीनों तरफ लगे लाइट वाले लोगो को हटा दिया है.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है