यूपी में इस रेल रूट पर काम तेज, घाघरा नदी पर बनेगा पुल, लखनऊ जाना होगा आसान
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने 2 अप्रैल 2026 को गोरखपुर स्थित महाप्रबंधक सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रेलवे द्वारा हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से चल रही निर्माण परियोजनाओं पर बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं.
तीन चरणों में बनेगी सहजनवा-दोहरीघाट नई रेल लाइन, घाघरा पर बनेगा नया पुल
महाप्रबंधक ने बताया कि सहजनवा-दोहरीघाट नई रेल लाइन परियोजना कुल लंबाई 81.17 किमी लगभग 1319 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है. यह परियोजना तीन चरणों में पूरी होगी. पहले चरण में सहजनवा से बांसगांव 32.95 किमी तक रेल लाइन बिछाई जाएगी. दूसरे चरण में बांसगांव से बड़हलगंज (36.80 किमी) और तीसरे तथा अंतिम चरण में बड़हलगंज से न्यू दोहरीघाट 11.42 किमी तक का निर्माण किया जाएगा. अंतिम चरण में घाघरा नदी पर एक नए रेल पुल का निर्माण भी शामिल है, जो इस परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है.
उन्होंने बताया कि इस रेल लाइन के बन जाने के बाद इंदारा से अयोध्या और लखनऊ के लिए एक वैकल्पिक रेल मार्ग उपलब्ध हो जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और समय की भी बचत होगी. इसके अलावा, गोरखपुर का दक्षिणांचल क्षेत्र, जो अब तक रेल संपर्क से काफी हद तक वंचित रहा है, वह भी इस परियोजना के जरिए विकास की मुख्यधारा से जुड़ जाएगा.
महाप्रबंधक ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र में इस तरह की परियोजनाएं न सिर्फ यातायात को आसान बनाएंगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देंगी. रेलवे लगातार आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके.

ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।