बस्ती को मिला एक दिन का नया 'जिलाधिकारी', डीएम बोलीं- शिक्षा ही सफलता की कुंजी है

कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति 5.2 के तहत जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में एक दिन की जिलाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस खास कार्यक्रम में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बस्ती की छात्रा सिफा खान को एक दिन के लिए जिलाधिकारी चुना गया. सिफा खान ने हाल ही में हाईस्कूल परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है.

बालिकाओं ने पूछे सवाल, मिला मार्गदर्शन

कार्यक्रम के दौरान हक की बात जिलाधिकारी के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज और सरस्वती बालिका विद्यालय रामबाग की छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान छात्राओं ने अपने करियर, सेल्फ डिफेंस, घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे. जिलाधिकारी ने सभी सवालों के जवाब देते हुए छात्राओं की सवालों का जवाब दिया.

जिलाधिकारी ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाना है.

Basti News: राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में छात्रों को चंदन लगाकर पुष्पवर्षा के साथ नया सत्र शुरू यह भी पढ़ें: Basti News: राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में छात्रों को चंदन लगाकर पुष्पवर्षा के साथ नया सत्र शुरू

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं, प्रधानाचार्य और प्रोबेशन विभाग के अधिकारी वीना सिंह, अशोक सिंह, साधना अग्रहरि, प्रतिभा श्रीवास्तव, सपना सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे.

Basti News: श्री हनुमान जयन्ती पर जी.वी.एम. में सुन्दर काण्ड का पाठ, उमड़ी आस्था यह भी पढ़ें: Basti News: श्री हनुमान जयन्ती पर जी.वी.एम. में सुन्दर काण्ड का पाठ, उमड़ी आस्था

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
03 Apr 2026 By Vikas kumar

बस्ती को मिला एक दिन का नया 'जिलाधिकारी', डीएम बोलीं- शिक्षा ही सफलता की कुंजी है

कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति 5.2 के तहत जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में एक दिन की जिलाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस खास कार्यक्रम में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बस्ती की छात्रा सिफा खान को एक दिन के लिए जिलाधिकारी चुना गया. सिफा खान ने हाल ही में हाईस्कूल परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है.

बालिकाओं ने पूछे सवाल, मिला मार्गदर्शन

कार्यक्रम के दौरान हक की बात जिलाधिकारी के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज और सरस्वती बालिका विद्यालय रामबाग की छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान छात्राओं ने अपने करियर, सेल्फ डिफेंस, घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे. जिलाधिकारी ने सभी सवालों के जवाब देते हुए छात्राओं की सवालों का जवाब दिया.

जिलाधिकारी ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाना है.

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं, प्रधानाचार्य और प्रोबेशन विभाग के अधिकारी वीना सिंह, अशोक सिंह, साधना अग्रहरि, प्रतिभा श्रीवास्तव, सपना सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-got-a-new-district-magistrate-for-one-day-dm/article-25366
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है