यूपी के इस जिले में नए पुल को मिली मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत

यूपी के इस जिले में नए पुल को मिली मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत
यूपी के इस जिले में नए पुल को मिली मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित लखनऊ और बहराइच के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है. सिधौली-बिसवा मार्ग पर स्थित हुसेनगंज नहर पुल अब नए रूप में नजर आएगा. पुल के चौड़ीकरण और नए निर्माण से इस इलाके में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है.

पुराना पुल बना परेशानी की वजह

हुसेनगंज नहर पर बना मौजूदा पुल लगभग 50 साल पुराना है. इसकी चौड़ाई केवल साढ़े पांच मीटर है, जबकि सड़क इससे कहीं ज्यादा चौड़ी है. संकरा पुल होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. विशेष रूप से भारी वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत होती है.

लखनऊ वाया सिधौली-बहराइच मार्ग को माल परिवहन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. बहराइच सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में ट्रक इसी रास्ते से लखनऊ पहुंचते हैं. लेकिन पुल संकरा होने के कारण एक समय में दो बड़े वाहन पार नहीं हो पाते, जिससे जाम लगना आम बात हो गई थी.

यूपी के इस जिले के हजारों लोगों को राहत, 16 कॉलोनियों का हैंडओवर अंतिम चरण में यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले के हजारों लोगों को राहत, 16 कॉलोनियों का हैंडओवर अंतिम चरण में

लंबे समय से की जा रही थी नए पुल की मांग

स्थानीय लोगों और व्यापारियों की ओर से लंबे समय से इस पुल के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी. अब जाकर सरकार ने इस समस्या पर ध्यान दिया है. पुल के निर्माण के लिए बजट को मंजूरी मिलने से लोगों में राहत की उम्मीद जगी है.

बस्ती में 7 नए ओवरब्रिज की सौगात, जाम और दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत यह भी पढ़ें: बस्ती में 7 नए ओवरब्रिज की सौगात, जाम और दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत

नई तकनीक से बनेगा मजबूत पुल

लोक निर्माण विभाग इस पुल का निर्माण आधुनिक बॉक्स तकनीक से करेगा. यह तकनीक मजबूत और टिकाऊ मानी जाती है. पुल को 3 हिस्सों में तैयार किया जाएगा, जिससे इसकी मजबूती और आयु दोनों बढ़ेंगी.

एक्सप्रेसवे सर्वे पूरा: यूपी के इस जिले में जमीन के दाम बढ़े यह भी पढ़ें: एक्सप्रेसवे सर्वे पूरा: यूपी के इस जिले में जमीन के दाम बढ़े

उद्योगों को मिलेगा सीधा फायदा

तबौर क्षेत्र में प्लाइवुड की 50 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां हैं. इन फैक्ट्रियों का माल इसी मार्ग से लखनऊ भेजा जाता है. अभी तक पुल कमजोर और संकरा होने के कारण बड़े ट्रक इस रास्ते से नहीं गुजर पाते थे. पुल बनने के बाद भारी वाहन आसानी से निकल सकेंगे, जिससे माल ढुलाई का खर्च कम होगा और उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा.

प्रदेश सरकार ने हुसेनगंज नहर पर 30 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा नया पुल बनाने के लिए 3 करोड़ 30 लाख रुपये मंजूर किए हैं. लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया की तैयारी में जुटा है. पुल का निर्माण पूरा होने में करीब एक वर्ष का समय लग सकता है.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।