उत्तर प्रदेश में रंगों के महोत्सव होली की धूम है। लोग अपने घरों और सड़कों पर उतरकर एक.दूसरे के साथ रंग.गुलाल की होली खेल रहे हैं। रंगों के इस त्योहार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मना रहे हैं। होली के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे हैं। गोरखनाथ मंदिर में सीएम ने श्रद्धालुओं के साथ बड़े धूमधाम से त्योहार को मनाया।
सीएम योगी ने खेली फूलों की होली
इस दौरान सीएम योगी ने मंदिर में आए भक्तों के साथ फाग गाए। रंगों के त्योहार का आनंद लिया। सीएम योगी ने इस मौके पर सौहार्द्र का संदेश दिया। सीएम योगी ने कहा कि सनातन एकता से ही देश अखंड रहेगा, प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा। होली का त्योहार पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी अपने गृह जनपद गोरखपुर में हैं। साधु संतों के साथ उन्होंने फूलों की होली खेली और फाग मंडली में भी शामिल हुए। इस दौरान वो काले चश्में में अलग लुक में नजर आए। उत्तर प्रदेश में रंगों के महोत्सव होली की धूम है। लोग अपने घरों और सड़कों पर उतरकर एक-दूसरे के साथ रंग-गुलाल की होली खेल रहे हैं। रंगों के इस त्योहार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मना रहे हैं। होली के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे हैं। गोरखनाथ मंदिर में सीएम ने श्रद्धालुओं के साथ बड़े धूमधाम से त्योहार को मनाया। इस दौरान सीएम योगी ने मंदिर में आए भक्तों के साथ फाग गाए। रंगों के त्योहार का आनंद लिया। सीएम योगी ने इस मौके पर सौहार्द्र का संदेश दिया। सीएम योगी ने कहा कि सनातन एकता से ही देश अखंड रहेगा, प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा। भारत विविधताओं का देश है और हर क्षेत्र में होली मनाने का अंदाज भी अलग है। कहीं पारंपरिक गीतों के साथ होली खेली जा रही है, तो कहीं फूलों और गुलाल से माहौल रंगीन हो उठा है। हर जगह उल्लास का माहौल है, जहां लोग एक.दूसरे को रंग लगाकर गले मिल रहे हैं और मिठाइयों का स्वाद ले रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में शुक्रवार को भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए। होली के मौके पर सीएम योगी ने पहले भगवान नरसिंह की आरती की। इसके बाद वे मौके पर जुटे भारी संख्या में लोगों के साथ होली खेलते दिखे। सीएम योगी ने लोगों पर फूलों की बारिश की। वहीं, सीएम योगी की तरफ लोग रंग-अबीर उड़ाते दिखे। इस मौके पर सीएम ने सनातन एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ 2025 के दौरान लोगों ने सनातन की एकात्म संस्कृति को देखा है। यह पर्व एकता का संदेश देता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होली का पर्व एकता का संदेश वाहक है। सनातन धर्म लोगों को एक होने का संदेश देती है। हमारी आस्था का प्रतीक सनातन की खूबसूरती है। सनातन धर्म की भव्य संस्कृति को भव्य और दिव्य महाकुंभ के जरिए दुनिया ने देखा है। महाकुंभ मेला में 66 करोड़ लोगों ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई। होली मतभेद खत्म करने का पर्व है। विरोधियों पर करारा हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग सनातन को कोसते हैं। कोसने वालों ने सनातन की ताकत महाकुंभ में देखी है।
इस अंदाज में CM योगी ने खेली होली
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पर्व को श्एकता का संदेशवाहकश् बताया और गोरखपुर में फूलों से होली खेलकर इस अवसर को और भी खास बना दिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होली न सिर्फ रंगों का त्योहार हैए बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का भी प्रतीक है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रंगों के त्योहार होली की प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं दी। होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है। प्रभु श्रीराम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि और नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करें। सीएम योगी ने कहा कि होली समाज को जोड़ने का त्योहार है। सीएम ने कहा कि जहां धर्म होगा, वहीं सत्य होगा। जहां सत्य है, वहीं विजय है। सीएम ने कहा कि हमें भारत को विकसित बनाना है। सनातन एकता से ही देश अखंड रहेगा। अखंड और एकजुट भारत विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व को लेकर कहा कि यह मतभेद को समाप्त करने वाला पर्व है। सीएम योगी ने कहा कि होली का पर्व सनातन एकता का संदेश देने वाला पर्व है। होली मतभेद खत्म करने वाला पर्व है। सीएम योगी हर साल होली के मौके पर गोरखपुर में प्रवास करते हैं। यहां वे लोगों के साथ होली मनाते हैं। इस दौरान सीएम योगी काला चश्मा लगाए दिखे। सुबह उन्होंने मोर और पशुओं के साथ भी समय बिताया।