Aaj Ka Mausam: यूपी, दिल्ली, रांची, बिहार में आज बदल सकता है मौसम का हाल, जानें - क्या आपके राज्य में गिरेगा तापमान? जानें यहां
राजधानी दिल्ली में हाल के दिनों में तेज हवाओं का दौर देखने को मिला है, जिसने गर्मी से थोड़ी राहत प्रदान की
.png)
भारत की राजधानी दिल्ली में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। फरवरी का महीना आते ही गर्मी ने अपनी दस्तक देना शुरू कर दिया है। हालांकि, पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने पिछले दो दिनों में गर्मी से कुछ राहत जरूर प्रदान की है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के मौसम में अगले कुछ दिनों तक कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
राजधानी दिल्ली में हाल के दिनों में तेज हवाओं का दौर देखने को मिला है, जिसने गर्मी से थोड़ी राहत प्रदान की है। पिछले दो दिनों से चल रही इन हवाओं ने मौसम को थोड़ा सुहावना बना दिया है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कल से हवाओं की रफ्तार में कमी आने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान, अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 16 से 19 फरवरी के बीच दिल्ली में हवाओं की गति में कमी आने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय हल्का स्मॉग और धुंध देखने को मिल सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। मौसम में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी उम्मीद है। तापमान की बात करें तो:-
- अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
- जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
राजस्थान के कई क्षेत्रों में इस समय अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा रही है। इस बढ़ती गर्मी के बीच, बाड़मेर जिले ने 33.5 डिग्री सेल्सियस का सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया है, जो कि सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
जयपुर मौसम केन्द्र ने जानकारी दी है कि आने वाले 3 से 4 दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, और तापमान में 2 से 3 डिग्री की और वृद्धि होने की उम्मीद है। मौसम केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि अगले कुछ दिनों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा। 17 से 20 फरवरी के बीच, राज्य के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में बादल छाने की संभावना है, जिससे कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।
कल के तापमान की जानकारी:-
- दिल्ली :- न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस।
- हरियाणा :- न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस।
- नोएडा :- न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस।
- गाजियाबाद :- न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस।
- इंदौर :- न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस।
- पटना :- न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस।
- लखनऊ :- न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस।
- आगरा :- न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस।
- जयपुर :- न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस।
- मुंबई :- न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस।
- भोपाल :- न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस।
- रांची :- न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस।
- जम्मू :- न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस।
- दरभंगा :- न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस।
- झारखंड :- न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस।
- प्रयागराज :- न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस।
- अहमदाबाद :- न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस।
- गोवा :- न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस।
- कोलकाता :- न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस।
- अमरावती :- न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस।
- कानपुर :- न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस।
- बेंगलुरु :- न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस।
- चंडीगढ़ :- न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस।