अगर त्वचा है रूखी तो भूल से भी न करें ये गलतियां

अगर आपकी त्वचा रूखी है और कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बावजूद भी आपको कुछ फर्क महसूस नहीं होता है तो इसके लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि आप जिम्मेदार हैं। दरअसल, ऐसा आपसे अनजाने में हुई कुछ गलतियों के कारण होता है। इनमें त्वचा पर साबुन या गर्म पानी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल समेत कई गलतियां शामिल हैं। आइए आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताते हैं।

किसी भी साबुन का इस्तेमाल कर लेना

बहुत से लोग अपनी त्वचा को साफ करने के लिए मार्केट से कोई भी साबुन खरीद लाते हैं, लेकिन ऐसा करना मतलब अपनी त्वचा को नुकसान पहुंचाना है। दरअसल, साबुन त्वचा को और भी ज्यादा रूखा कर देता है क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए काफी कठोर साबित हो सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी रूखी त्वचा के लिए मॉइश्चराइज या ग्लिसरीन वाले साबुन को चुनें।

बस्ती में पेंशनरों का बड़ा प्रदर्शन, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और OPS बहाली की उठी मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में पेंशनरों का बड़ा प्रदर्शन, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और OPS बहाली की उठी मांग

स्क्रब का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल

Basti News: ब्राम्हणों का अकारण उत्पीड़न बर्दाश्त नहींः मेधा ने भेजा ज्ञापन यह भी पढ़ें: Basti News: ब्राम्हणों का अकारण उत्पीड़न बर्दाश्त नहींः मेधा ने भेजा ज्ञापन

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि त्वचा की गंदगी को साफ करने के लिए स्क्रब बेहद कारगर सिद्ध हो सकता है। लेकिन अगर आप अपनी त्वचा पर जरूरत से ज्यादा स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं तो इससे त्वचा के नैचुरल ऑयल को नुकसान पहुंच सकता है। इस समस्या से बचने के लिए आप चाहें तो कॉफी या चीनी से बनने वाले घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Basti News: जनगणना में शिक्षकों की डियूटी को लेकर सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन यह भी पढ़ें: Basti News: जनगणना में शिक्षकों की डियूटी को लेकर सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल

बहुत से लोगों को यह लगता है कि तेज गर्म पानी से त्वचा की अच्छी तरह से सफाई हो जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे त्वचा का नैचुरल ऑयल कम होता है और आपकी त्वचा बहुत रूखी और डल हो जाती है। इसलिए अपनी त्वचा को साफ करने या नहाने के लिए कभी भी तेज गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। अगर जरूरत महसूस हो तो हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

टोनर का इस्तेमाल

रूखी त्वचा वालों को कोई भी स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि गलत प्रोडक्ट के इस्तेमाल से त्वचा और भी ज्यादा रूखी और बेजान हो सकती है। उदाहरण के लिए अगर आप टोनर का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी रूखी त्वचा पर रेटिनॉल या एस्ट्रिजेंट युक्त टोनर का इस्तेमाल कतई न करें। आप चाहें तो गुलाब जल से बने घरेलू टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
24 Sep 2021 By Bhartiya Basti

अगर त्वचा है रूखी तो भूल से भी न करें ये गलतियां

अगर आपकी त्वचा रूखी है और कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बावजूद भी आपको कुछ फर्क महसूस नहीं होता है तो इसके लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि आप जिम्मेदार हैं। दरअसल, ऐसा आपसे अनजाने में हुई कुछ गलतियों के कारण होता है। इनमें त्वचा पर साबुन या गर्म पानी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल समेत कई गलतियां शामिल हैं। आइए आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताते हैं।

किसी भी साबुन का इस्तेमाल कर लेना

बहुत से लोग अपनी त्वचा को साफ करने के लिए मार्केट से कोई भी साबुन खरीद लाते हैं, लेकिन ऐसा करना मतलब अपनी त्वचा को नुकसान पहुंचाना है। दरअसल, साबुन त्वचा को और भी ज्यादा रूखा कर देता है क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए काफी कठोर साबित हो सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी रूखी त्वचा के लिए मॉइश्चराइज या ग्लिसरीन वाले साबुन को चुनें।

स्क्रब का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि त्वचा की गंदगी को साफ करने के लिए स्क्रब बेहद कारगर सिद्ध हो सकता है। लेकिन अगर आप अपनी त्वचा पर जरूरत से ज्यादा स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं तो इससे त्वचा के नैचुरल ऑयल को नुकसान पहुंच सकता है। इस समस्या से बचने के लिए आप चाहें तो कॉफी या चीनी से बनने वाले घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल

बहुत से लोगों को यह लगता है कि तेज गर्म पानी से त्वचा की अच्छी तरह से सफाई हो जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे त्वचा का नैचुरल ऑयल कम होता है और आपकी त्वचा बहुत रूखी और डल हो जाती है। इसलिए अपनी त्वचा को साफ करने या नहाने के लिए कभी भी तेज गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। अगर जरूरत महसूस हो तो हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

टोनर का इस्तेमाल

रूखी त्वचा वालों को कोई भी स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि गलत प्रोडक्ट के इस्तेमाल से त्वचा और भी ज्यादा रूखी और बेजान हो सकती है। उदाहरण के लिए अगर आप टोनर का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी रूखी त्वचा पर रेटिनॉल या एस्ट्रिजेंट युक्त टोनर का इस्तेमाल कतई न करें। आप चाहें तो गुलाब जल से बने घरेलू टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

https://bhartiyabasti.com/if-the-skin-is-dry-then-do-not-make-these-mistakes-even-by-mistake/article-8453
On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है