अराजकता का तांडव था, गरीबों को नहीं मिल पाता था लाभ- पहले की सरकारों पर सीएम योगी का जुबानी हमला
सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
पहले की सरकारों पर साधा निशाना
सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारों ने समाज को जोड़ने के बजाय बांटने का काम किया. उन्होंने कहा कि लोग जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बंटे हुए थे और यही कारण था कि देश कमजोर होता चला गया.
देश में कई तरह की समस्याएं थीं
उस समय देश के सामने कई बड़ी समस्याएं थीं. कहीं कश्मीर की समस्या थी तो कहीं नक्सलवाद की चुनौती बनी हुई थी. इसके अलावा भाषाई विवाद और जातीय संघर्ष जैसी स्थितियां भी कई जगहों पर देखने को मिलती थीं.
यह भी पढ़ें: UP SI भर्ती परीक्षा के विवादित सवाल पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, सरकार से की ये मांगगरीबों तक नहीं पहुंच पाता था योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन हालातों के कारण सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाता था. दलित, वंचित और अति पिछड़ी जातियों के लोग कई सुविधाओं से वंचित रह जाते थे.
मोदी सरकार में देश को जोड़ने का प्रयास
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को एक स्वर में जोड़ने का काम किया गया. उन्होंने कहा कि कश्मीर और नक्सलवाद जैसी समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाए गए और सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के गरीबों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।