UP में 8 शहरों के विकास को मिली मंजूरी, सरकार देगी 425 करोड़ रुपये

Uttar Pradesh News

UP में 8 शहरों के विकास को मिली मंजूरी, सरकार देगी 425 करोड़ रुपये
UP में 8 शहरों के विकास को मिली मंजूरी, सरकार देगी 425 करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के शहरों के विकास को तेज करने की दिशा में लगातार काम कर रही है. इसी क्रम में अब मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण  के तहत कई शहरों के समग्र विकास की तैयारी की गई है. सरकार ने इस योजना के तहत प्रदेश के 8 शहरों में जमीन खरीदने और बुनियादी विकास कार्य शुरू करने के लिए सीड कैपिटल देने का प्रस्ताव रखा है, जिससे इन शहरों का सुनियोजित विस्तार किया जा सके.

इन 8 शहरों को मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना के तहत जिन शहरों को शामिल किया गया है, उनमें- बरेली, वाराणसी, उरई, चित्रकूट, बांदा, प्रतापगढ़, गाजीपुर और मऊ शामिल हैं. सरकार का लक्ष्य है कि इन शहरों में नए क्षेत्रों का विकास किया जाए और उन्हें भविष्य के हिसाब से बेहतर तरीके से बसाया जाए. इसके लिए संबंधित विकास प्राधिकरणों को धनराशि दी जाएगी, ताकि सड़क, आवास, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा सके.

2025-26 में 3000 करोड़ रुपये का प्रावधान

राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में नए शहरों के विकास के लिए 3000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इसी के तहत पहले चरण में इन आठ शहरों के लिए कुल 425 करोड़ रुपये सीड कैपिटल के रूप में जारी करने की वित्तीय स्वीकृति देने का प्रस्ताव रखा गया है.

UP SI परीक्षा के विवादित सवाल पर योगी सरकार की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा? यह भी पढ़ें: UP SI परीक्षा के विवादित सवाल पर योगी सरकार की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

जमीन खरीदने में मिलेगी सरकारी मदद

इस योजना के तहत नए शहरों के विकास के लिए जमीन खरीदने में आने वाले खर्च का 50 प्रतिशत तक हिस्सा राज्य सरकार सीड कैपिटल के रूप में देगी. यह धनराशि अधिकतम 20 साल की अवधि के लिए उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे विकास प्राधिकरणों को शुरुआती परियोजनाएं शुरू करने में आर्थिक मदद मिल सके.

गोरखपुर- प्रयागराज वंदे भारत हो जाएगी बंद! अब किस रूट पर होगा संचालन? यह भी पढ़ें: गोरखपुर- प्रयागराज वंदे भारत हो जाएगी बंद! अब किस रूट पर होगा संचालन?

क्या है योजना का उद्देश्य

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के तेजी से बढ़ते शहरों में सुनियोजित और व्यवस्थित शहरी विकास करना है. इसके जरिए लोगों को बेहतर आवास, सड़क, जल निकासी और अन्य शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. सरकार का मानना है कि इससे इन शहरों में विकास की रफ्तार तेज होगी और आने वाले समय में लोगों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी.

UP में गैस सिलेंडर को लेकर योगी के निर्देश पर छापेमारी, रिसॉर्ट के मालिक समेत इन लोगों पर मुकदमा यह भी पढ़ें: UP में गैस सिलेंडर को लेकर योगी के निर्देश पर छापेमारी, रिसॉर्ट के मालिक समेत इन लोगों पर मुकदमा

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है