UP में गैस सिलेंडर को लेकर योगी के निर्देश पर छापेमारी, रिसॉर्ट के मालिक समेत इन लोगों पर मुकदमा
Uttar Pradesh News
3500 से 4000 रुपये तक सिलेंडर बिकने का आरोप
कुछ जिलों से यह भी आरोप सामने आए हैं कि गैस की कमी का फायदा उठाकर घरेलू सिलेंडर 3500 से 4000 रुपये तक बेचे जा रहे हैं. हालांकि प्रशासन का कहना है कि इस तरह की शिकायतों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
लखनऊ में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापेमारी
लखनऊ में जिला पूर्ति अधिकारी ने अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायत मिलने पर बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने अभिनंदन रिसोर्ट में छापेमारी की, जहां गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और रिफिलिंग की सूचना मिली थी. छापेमारी के दौरान मौके से ट्रक से 65 खाली सिलेंडर, 9 भरे सिलेंडर और 14 छोटे सिलेंडर बरामद किए गए. इस मामले में मंजू कनौजिया और इक्तदा हुसैन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. साथ ही अभिनंदन रिसॉर्ट के मालिक सुरेंद्र और ट्रक मालिक जमील अहमद साहिल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है. मंजू कनौजिया के पति 2022 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं.
यह भी पढ़ें: देशभर में मार्च में ही तेज गर्मी, कई जगह 40°C पार: 14–15 मार्च से आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनीसिद्धार्थनगर में भी गैस एजेंसी पर कार्रवाई
सिद्धार्थनगर में भी गैस सिलेंडर की किल्लत की शिकायतों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया.इस दौरान एचपी जायसवाल गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया. छापेमारी के दौरान 14 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित पाए गए, जिसके बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है