बस्ती में शुरू हुआ दो दिवसीय कौशल प्रशिक्षण, युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जा रहा है
जन शिक्षण संस्थान द्वारा भी तकनीकी शिक्षा लेकर अनेक युवा विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं. उन्होने युवाआंें का आवाहन किया कि वे तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर परिवार और देश केे विकास में योगदान दें.
आई.टी.आई. प्रधानाचार्य गोविन्द कुमार ने प्रशिक्षार्थियों के को अनेक तकनीकी जानकारी देते हुये कहा कि अब युवाओं के पास विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त अवसर है. किसी भी क्षेत्र में दक्ष हो जाने के बाद अनेक कम्पनियां, बहुराष्ट्रीय कम्पनियां युवाओं को अवसर दे रही है.
अनुदेशकों के कौशल संवर्धन और प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुये जन शिक्षण संस्थान के निदेशक अजय कुमार उपाध्याय, अरूण कुमार शाही ने बताया कि बस्ती, अम्बेडकरनगर के अनुदेशकों ने दो दिवसीय प्रशिक्षण 12 और 13 नवम्बर को प्राप्त किया.
कार्यक्रम में उद्योग विभाग के पर्यवेक्षक मारूति नन्दन, आर.सी.टी. प्रबंधक मृत्युजय कुमार मिश्र ने अनुदेशकों को विभिन्न क्षेत्रों की विस्तार से जानकारी दिया. मुख्य रूप से अभय, रामानन्द नन्हें, सुनील, अरूण, रेनू, अर्चना, चेतन सक्सेना के साथ ही अनुदेशक उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
“विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है