Basti Lok Sabha Election 2024: बस्ती से सपा ने उतारा उम्मीदवार, जानें- किसे मिला टिकट, कांग्रेस को लगा झटका

UP Lok Sabha Election 2024: सपा के उम्मीदवार से बीजेपी को मिल सकती है कड़ी टक्कर

samajwadi party basti up MLC election 2023

Basti Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी दलों की तैयारियां जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी ने कई उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. सपा ने यूपी की बस्ती सीट से भी उम्मीदवार का एलान कर दिया है.

सपा ने बस्ती लोकसभा क्षेत्र से राम प्रसाद चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. बस्ती सीट से सपा द्वारा उम्मीदवार उतारने के फैसले के बाद कांग्रेस को झटका लगा है. कई चेहरे जो कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा की दावेदारी का सपना देख रहे थे, उन्हें झटका लगा है. सपा के इस फैसले पर कांग्रेस की यूपी इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने प्रतिक्रिया भी दी है. उन्होंने कहा है कि हम सभी सीटों की तैयारी कर रहे हैं. पार्टी कहेगी तो यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

Whatsapp पर भारतीय बस्ती को करें फॉलो- https://whatsapp.com/channel/0029Va9BmP3FCCoa6ttkit1r

यूपी के 9 जिलों की नगर निकायों में उपचुनाव की घोषणा, जानें कब होगी वोटिंग और किस दिन आएंगे रिजल्ट्स यह भी पढ़ें: यूपी के 9 जिलों की नगर निकायों में उपचुनाव की घोषणा, जानें कब होगी वोटिंग और किस दिन आएंगे रिजल्ट्स

सपा के इस एलान से भारतीय जनता पार्टी के संभावित उम्मीदवार को कड़ी टक्कर मिल सकती है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि बीजेपी अपना उम्मीदवार बतौर हरीश द्विवेदी दोहराएगी या किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी.

यूपी में 1,42,229 कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़ा यह भी पढ़ें: यूपी में 1,42,229 कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़ा

साल 2019 के चुनाव में भी जब बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच अलायंस का एलान हुआ तब बस्ती सीट बसपा के खाते में गई थी. इसके बाद यहां से राम प्रसाद चौधरी ही उम्मीदवार थे. साल 2019 के चुनाव में बसपा के राम प्रसाद ने बीजेपी के हरीश द्विवेदी को कड़ी टक्कर दी थी और 4 लाख 40 हजार 808 वोट हासिल किए थे. वहीं हरीश द्विवेदी को 4 लाख 71 हजार 163 वोट मिले थे. दूसरी ओर कांग्रेस से तब उम्मीदवार रहे राजकिशोर सिंह को 86 हजारर 920 मतों से संतोष करना पड़ा था

Basti News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया संदेश, स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी सम्पत्ति यह भी पढ़ें: Basti News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया संदेश, स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी सम्पत्ति

बस्ती के अलावा सपा ने गोरखपुर से काजल निषाद, अंबेडकरनगर से लालजीवर्मा, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद और अकबरपुर से राजाराम पाल को टिकट दिया है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
30 Jan 2024 By Bhartiya Basti

Basti Lok Sabha Election 2024: बस्ती से सपा ने उतारा उम्मीदवार, जानें- किसे मिला टिकट, कांग्रेस को लगा झटका

UP Lok Sabha Election 2024: सपा के उम्मीदवार से बीजेपी को मिल सकती है कड़ी टक्कर

Basti Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी दलों की तैयारियां जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी ने कई उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. सपा ने यूपी की बस्ती सीट से भी उम्मीदवार का एलान कर दिया है.

सपा ने बस्ती लोकसभा क्षेत्र से राम प्रसाद चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. बस्ती सीट से सपा द्वारा उम्मीदवार उतारने के फैसले के बाद कांग्रेस को झटका लगा है. कई चेहरे जो कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा की दावेदारी का सपना देख रहे थे, उन्हें झटका लगा है. सपा के इस फैसले पर कांग्रेस की यूपी इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने प्रतिक्रिया भी दी है. उन्होंने कहा है कि हम सभी सीटों की तैयारी कर रहे हैं. पार्टी कहेगी तो यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

Whatsapp पर भारतीय बस्ती को करें फॉलो- https://whatsapp.com/channel/0029Va9BmP3FCCoa6ttkit1r

सपा के इस एलान से भारतीय जनता पार्टी के संभावित उम्मीदवार को कड़ी टक्कर मिल सकती है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि बीजेपी अपना उम्मीदवार बतौर हरीश द्विवेदी दोहराएगी या किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी.

साल 2019 के चुनाव में भी जब बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच अलायंस का एलान हुआ तब बस्ती सीट बसपा के खाते में गई थी. इसके बाद यहां से राम प्रसाद चौधरी ही उम्मीदवार थे. साल 2019 के चुनाव में बसपा के राम प्रसाद ने बीजेपी के हरीश द्विवेदी को कड़ी टक्कर दी थी और 4 लाख 40 हजार 808 वोट हासिल किए थे. वहीं हरीश द्विवेदी को 4 लाख 71 हजार 163 वोट मिले थे. दूसरी ओर कांग्रेस से तब उम्मीदवार रहे राजकिशोर सिंह को 86 हजारर 920 मतों से संतोष करना पड़ा था

बस्ती के अलावा सपा ने गोरखपुर से काजल निषाद, अंबेडकरनगर से लालजीवर्मा, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद और अकबरपुर से राजाराम पाल को टिकट दिया है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/lok-sabha-elections-in-up-2024samajwadi-party-made-ramprasad-chaudhary-its-candidate-from-basti-lok-sabha-seat/article-13452
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है