Basti University News: यूपी के बस्ती में स्थापित होगा विश्वविद्यालय? इस दिन होगी विधानसभा में चर्चा

Basti University News

Acharya Ram Chandra Shukla University Basti UP: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कई सालों से मांग उठ रही है कि यहां एक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए. अब इस संदर्भ में बस्ती एक कदम और आगे बढ़ा है. बस्ती जिले की हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह ने यह मांग उत्तर प्रदेश की विधानसभा में उठाएंगे. 

इसके लिए 2 अगस्त को बीजेपी विधायक, विधानसभा में वक्तव्य देंगे. इस वक्तव्य के बाद उच्च शिक्षा मंत्री अपना जवाब दे सकते हैं.

अगर सब कुछ ठीक रहा तो संभव है बस्ती मंडल मुख्यालय पर भी एक विश्वविद्यालय हो. एक पत्र में लिखा गया है कि जनपद बस्ती में आचार्य राम चंद्र शुक्ल के नाम पर हिन्दी विश्वविद्यालय की स्थापना के संदर्भ में नियम 51 के अंतर्गत विधायक अजय सिंह ने सूचना दी है. इसे वक्तव्य के लिए स्वीकार कर लिया गया है. 

बस्ती में मजदूर दिवस पर इंजीनियरों का धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: बस्ती में मजदूर दिवस पर इंजीनियरों का धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन

इस संदर्भ में भावेष कुमार पांडेय ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि जिस चीज के लिए हम 2013-14 से आवाज उठा रहे हैं, हमारे विधायक अजय सिंह ने बस्ती में आचार्य रामचंद्र शुक्ल विश्वविद्यालय के संबंध में विधानसभा में प्रश्न किया.. बहुत बहुत धन्यवाद.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
01 Aug 2024 By Vikas kumar

Basti University News: यूपी के बस्ती में स्थापित होगा विश्वविद्यालय? इस दिन होगी विधानसभा में चर्चा

Acharya Ram Chandra Shukla University Basti UP: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कई सालों से मांग उठ रही है कि यहां एक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए. अब इस संदर्भ में बस्ती एक कदम और आगे बढ़ा है. बस्ती जिले की हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह ने यह मांग उत्तर प्रदेश की विधानसभा में उठाएंगे. 

इसके लिए 2 अगस्त को बीजेपी विधायक, विधानसभा में वक्तव्य देंगे. इस वक्तव्य के बाद उच्च शिक्षा मंत्री अपना जवाब दे सकते हैं.

अगर सब कुछ ठीक रहा तो संभव है बस्ती मंडल मुख्यालय पर भी एक विश्वविद्यालय हो. एक पत्र में लिखा गया है कि जनपद बस्ती में आचार्य राम चंद्र शुक्ल के नाम पर हिन्दी विश्वविद्यालय की स्थापना के संदर्भ में नियम 51 के अंतर्गत विधायक अजय सिंह ने सूचना दी है. इसे वक्तव्य के लिए स्वीकार कर लिया गया है. 

इस संदर्भ में भावेष कुमार पांडेय ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि जिस चीज के लिए हम 2013-14 से आवाज उठा रहे हैं, हमारे विधायक अजय सिंह ने बस्ती में आचार्य रामचंद्र शुक्ल विश्वविद्यालय के संबंध में विधानसभा में प्रश्न किया.. बहुत बहुत धन्यवाद.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-university-news-will-a-acharya-ram-chandra-shukla-university-be-established-in-basti-up/article-14639
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है