Lok Sabha Election 2024: BSP की चाल से परेशान सपा और BJP! आखिर क्या है मायावती की रणनीति?

Basti Lok Sabha Election 2024: बस्ती मंडल में क्या करेगी बसपा?

UP Lok Sabha Election 2024 BSP BASTI NEWS

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल में बस्ती (Basti Lok Sabha constituency), संतकबीरनगर (Sant Kabirnagar Lok Sabha constituency) और सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Dumariyaganj Lok Sabha constituency) में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी की चाल से परेशान दिख रही है. यूं तो हर चुनाव में बसपा सबसे पहले प्रत्याशी उतारती थी लेकिन इस बार बसपा ने अभी तक डुमरियागंज और संतकबीरनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया है. वहीं सपा ने भी डुमरियागंज और संतकबीरनगर सीट पर अपनी तस्वीर साफ नहीं की है.

दूसरी ओर भारतीय जनता  पार्टी ने तीनों सीटों पर अपने पत्ते खोल दिए हैं. बीजेपी ने बस्ती लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद हरीश द्विवेदी, डुमरियागंज लोकसभा सीट से जगदंबिका पाल और संतकबीरनगर सीट से प्रवीण निषाद को प्रत्याशी बनाया है.

BSP की चाल से कौन होगा परेशान?
वहीं बसपा ने अभी बस्ती लोकसभा सीट पर प्रत्याशी का ऐलान किया है. बसपा ने पूर्व बीजेपी नेता दयाशंकर मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है. इससे पहले बसपा ने डुमरियागंज लोकसभा सीट पर शमसुद्दीन को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है. अभी तक बस्ती इकलौती सीट है जहां तीनों ही दलों ने  प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है.

Basti News: मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने बढाया हौसला यह भी पढ़ें: Basti News: मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने बढाया हौसला

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर BSP की चाल से किसको ज्यादा परेशानी होगी. एक ओर जहां बीजेपी के ब्राह्णण कैंडिडेट के मुकाबले बसपा ने अपना ब्राह्णण उम्मीदवार उताकर हरीश द्विवेदी की राह मुश्किल कर दी है. वहीं राह समाजवादी पार्टी के राम प्रसाद चौधरी के लिए भी आसान नहीं है. साल 2019 के चुनाव में वह तब नंबर दो पर थे जब सपा और बसपा का अलायंस था, ऐसे में उनके लिए बड़ी चुनौती होगी कि वह अपने साथ वह वोट भी इंटैक्ट रख पाएं जो उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में मिला था.

लखनऊ में 7 दिन का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट यह भी पढ़ें: लखनऊ में 7 दिन का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट

बात डुमरियागंज लोकसभा सीट की करें तो दावा है कि सपा भी मुस्लिम प्रत्याशी उतारने के मूड में थी लेकिन बसपा की चाल ने उसे हतप्रभ कर दिया है. ऐसे में वह संभल कर अपना दांव खेलने की कोशिश में है. 

Basti News: वार्षिकोत्सव में झूमा बचपन, पुरस्कृत हुये मेधावी यह भी पढ़ें: Basti News: वार्षिकोत्सव में झूमा बचपन, पुरस्कृत हुये मेधावी

माना यह भी जा रहा है कि प्रत्याशियों के ऐलान में थोड़ी देरी इसलिए भी की जा रही है क्योंकि बस्ती मंडल की सभी तीनों सीटों पर 5वें चरण में 25 मई को मतदान है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
14 Apr 2024 By Bhartiya Basti

Lok Sabha Election 2024: BSP की चाल से परेशान सपा और BJP! आखिर क्या है मायावती की रणनीति?

Basti Lok Sabha Election 2024: बस्ती मंडल में क्या करेगी बसपा?

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल में बस्ती (Basti Lok Sabha constituency), संतकबीरनगर (Sant Kabirnagar Lok Sabha constituency) और सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Dumariyaganj Lok Sabha constituency) में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी की चाल से परेशान दिख रही है. यूं तो हर चुनाव में बसपा सबसे पहले प्रत्याशी उतारती थी लेकिन इस बार बसपा ने अभी तक डुमरियागंज और संतकबीरनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया है. वहीं सपा ने भी डुमरियागंज और संतकबीरनगर सीट पर अपनी तस्वीर साफ नहीं की है.

दूसरी ओर भारतीय जनता  पार्टी ने तीनों सीटों पर अपने पत्ते खोल दिए हैं. बीजेपी ने बस्ती लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद हरीश द्विवेदी, डुमरियागंज लोकसभा सीट से जगदंबिका पाल और संतकबीरनगर सीट से प्रवीण निषाद को प्रत्याशी बनाया है.

BSP की चाल से कौन होगा परेशान?
वहीं बसपा ने अभी बस्ती लोकसभा सीट पर प्रत्याशी का ऐलान किया है. बसपा ने पूर्व बीजेपी नेता दयाशंकर मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है. इससे पहले बसपा ने डुमरियागंज लोकसभा सीट पर शमसुद्दीन को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है. अभी तक बस्ती इकलौती सीट है जहां तीनों ही दलों ने  प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर BSP की चाल से किसको ज्यादा परेशानी होगी. एक ओर जहां बीजेपी के ब्राह्णण कैंडिडेट के मुकाबले बसपा ने अपना ब्राह्णण उम्मीदवार उताकर हरीश द्विवेदी की राह मुश्किल कर दी है. वहीं राह समाजवादी पार्टी के राम प्रसाद चौधरी के लिए भी आसान नहीं है. साल 2019 के चुनाव में वह तब नंबर दो पर थे जब सपा और बसपा का अलायंस था, ऐसे में उनके लिए बड़ी चुनौती होगी कि वह अपने साथ वह वोट भी इंटैक्ट रख पाएं जो उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में मिला था.

बात डुमरियागंज लोकसभा सीट की करें तो दावा है कि सपा भी मुस्लिम प्रत्याशी उतारने के मूड में थी लेकिन बसपा की चाल ने उसे हतप्रभ कर दिया है. ऐसे में वह संभल कर अपना दांव खेलने की कोशिश में है. 

माना यह भी जा रहा है कि प्रत्याशियों के ऐलान में थोड़ी देरी इसलिए भी की जा रही है क्योंकि बस्ती मंडल की सभी तीनों सीटों पर 5वें चरण में 25 मई को मतदान है.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/siddharthnagar/basti-lok-sabha-election-2024-samajwadi-party-and-bjp-upset-in-basti-mandal-due-to-bsp-move-in--domariyangj-and-khalilabad/article-13689
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है