Holika Dahan 2023: होलिका दहन का क्या है शुभ मुहूर्त, जानें यहां- एक क्लिक में सब कुछ

Holika Dahan 2023: होलिका दहन का क्या है शुभ मुहूर्त, जानें यहां- एक क्लिक में सब कुछ
holika dahan 2023

Holika Dahan 2023: 2023 में होलिका दहन कब है व होलिका दहन 2023 की तारीख व मुहूर्त.आइए जानते हैं यहां-

होलिका दहन, होली त्यौहार का पहला दिन, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इसके अगले दिन रंगों से खेलने की परंपरा है जिसे धुलेंडी, धुलंडी और धूलि आदि नामों से भी जाना जाता है. होली बुराई पर अच्छाई की विजय के उपलक्ष्य में मनाई जाती है.

यह भी पढ़ें: Eid 2024: कौन सी मस्जिद में कब होगी ईद की नमाज, यहां जानें सभी की टाइमिंग

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: हिन्दू नववर्ष की आज से शुरुआत, जानें किस दिन करते हैं किस देवी की आराधना

होलिका दहन का शास्त्रोक्त नियम
फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से फाल्गुन पूर्णिमा तक होलाष्टक माना जाता है, जिसमें शुभ कार्य वर्जित रहते हैं. पूर्णिमा के दिन होलिका-दहन किया जाता है. इसके लिए मुख्यतः दो नियम ध्यान में रखने चाहिए -
    1.   पहला, उस दिन “भद्रा” न हो. भद्रा का ही एक दूसरा नाम विष्टि करण भी है, जो कि 11 करणों में से एक है. एक करण तिथि के आधे भाग के बराबर होता है.
    2.   दूसरा, पूर्णिमा प्रदोषकाल-व्यापिनी होनी चाहिए. सरल शब्दों में कहें तो उस दिन सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्तों में पूर्णिमा तिथि होनी चाहिए.
होलिका दहन (जिसे छोटी होली भी कहते हैं) के अगले दिन पूर्ण हर्षोल्लास के साथ रंग खेलने का विधान है और अबीर-गुलाल आदि एक-दूसरे को लगाकर व गले मिलकर इस पर्व को मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें: Holi 2024: होली पर होगा चंद्रग्रहण का साया! एक सदी बाद फिर दोहराया इतिहास, जानें- क्यों है खास?

होलिका दहन की पौराणिक कथा
पुराणों के अनुसार दानवराज हिरण्यकश्यप ने जब देखा की उसका पुत्र प्रह्लाद सिवाय विष्णु भगवान के किसी अन्य को नहीं भजता, तो वह क्रुद्ध हो उठा और अंततः उसने अपनी बहन होलिका को आदेश दिया की वह प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ जाए; क्योंकि होलिका को वरदान प्राप्त था कि उसे अग्नि नुक़सान नहीं पहुँचा सकती. किन्तु हुआ इसके ठीक विपरीत -- होलिका जलकर भस्म हो गयी और भक्त प्रह्लाद को कुछ भी नहीं हुआ. इसी घटना की याद में इस दिन होलिका दहन करने का विधान है. होली का पर्व संदेश देता है कि इसी प्रकार ईश्वर अपने अनन्य भक्तों की रक्षा के लिए सदा उपस्थित रहते हैं.

होलिका दहन मुहूर्त New Delhi, India के लिए
होलिका दहन मुहूर्त :18:24:31 से 20:51:30 तकअवधि :2 घंटे 26 मिनटभद्रा पुँछा :01:02:09 से 02:19:29 तकभद्रा मुखा :02:19:29 से 04:28:23 तकहोली 8, मार्च को

होलिका दहन का इतिहास
होली का वर्णन बहुत पहले से हमें देखने को मिलता है. प्राचीन विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी में 16वीं शताब्दी का चित्र मिला है जिसमें होली के पर्व को उकेरा गया है. ऐसे ही विंध्य पर्वतों के निकट स्थित रामगढ़ में मिले एक ईसा से 300 वर्ष पुराने अभिलेख में भी इसका उल्लेख मिलता है. कुछ लोग मानते हैं कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने पूतना नामक राक्षसी का वध किया था. इसी ख़ुशी में गोपियों ने उनके साथ होली खेली थी.

साभार- Astrosage: https://panchang.astrosage.com/festival/holi/holika-dahan?date=2023&language=hi

On
Follow Us On Google News

ताजा खबरें

Uttar Pradesh मे AC, Washing Machine, Cooler ठीक कराने के लिए नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज जाने कैसे
Basti Lok Sabha Chunav में अखिलेश यादव की रणनीति का होगा लाभ! क्या इतिहास दोहरा पाएंगी सपा?
Bullet Train: इस दिन से चलने जा रही है देश की पहली बुलेट ट्रेन! देखें रूट और समय
उत्तर प्रदेश मे बना पहला कांच का पुल खासियत जान के हो जाएंगे हैरान
Google Chrome की इन सेटिंग को कर दे बंद वरना आपके साथ हो सकता है स्कैम
यूपी के इन इलाकों में होगी प्रचंड गर्मी! Schools की टाइमिंग बदली,IMD के अलर्ट ने बढ़ाई की टेंशन
उदय कोटक को एक एक्शन से हुआ करोड़ों का नुकसान, शेयर पर भी दिखा बुरा असर
3 महीने में बदल दी तस्वीर, JEE MAINS में कभी मिला था 7 Percentile, अब बना टॉपर
UP Weather Updates: स्कूल पर मौसम का असर, बदली गई स्कूलों की टाइमिंग, जानें- लेटेस्ट अपडेट
Vande Bharat Metro: देश मे इस रूट पर चलने जा रही वंदे भारत मेट्रो ट्रेन जाने समय और रूट
ED की रेड पर Ajay Singh ने देर रात जारी किया बयान, कहा- मेरे परिवार के बर्बादी की पट कथा लिख रहे हैं...
BJP विधायक अजय सिंह के दफ्तर पर छापा, MLA ने दी सफाई, तुलसियानी ग्रुप से जुड़ा है मामला
Stock Market: कुछ हफ्तों में 16% रिटर्न दे सकते हैं ये 3 शेयर
बिना बिजली के कैसे चलती थी भारत में AC ट्रेन? आजादी के पहले की ट्रेन वंदे भारत को देती थी टक्कर
CBSE Board result 2024: सीबीएसई बोर्ड इस दिन जारी कर सकता है 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक
Tech Tips: कही आपका भी फोन तो नहीं है हैक,इस तरह करे चेक
UP Board Results 2024: यूपी बोर्ड में आ गए इतने नंबर की बेहोश हो गया छात्र, ICU में हुआ भर्ती
Vande Bharat News: स्टेशन छोड़ते वक्त खुला रह गया वंदे भारत का दरवाजा , रेलवे ने दिया जवाब
UP Board Scrutiny पर आई बड़ी खबर, जानें- कब तक कर सकते हैं आवेदन और कितनी लगेगी फीस?
UP Board Results 2024 | जेल में बंद कैदियों ने भी दी परीक्षा, आगरा से वाराणसी तक 186 बंदी हुए पास, देखें कौन कहां हुआ पास