Chaitra Navratri 2023: Mata Brahmacharini की पूजा कैसे करें और क्या हैं विधि, जानें- यहां

Chaitra Navratri 2023: Mata Brahmacharini की पूजा कैसे करें और क्या हैं विधि, जानें- यहां
brahmacharini mata bhog

माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा नवरात्रि के दूसरे दिन होती है. देवी के इस रूप को माता पार्वती का अविवाहित रूप माना जाता है. ब्रह्मचारिणी संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ, ब्रह्म के समान आचरण करने वाली है. इन्हें कठोर तपस्या करने के कारण तपश्चारिणी भी कहा जाता है.

माता ब्रह्मचारिणी का स्वरूप
माता ब्रह्मचारिणी श्वेत वस्त्र में सुशोभित हैं, उनके दाहिने हाथ में जप माला और बाएँ हाथ में कमण्डल है. देवी का स्वरूप अत्यंत तेज़ और ज्योतिर्मय है. साथ ही देवी प्रेेम स्वरूप भी हैं.

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: हिन्दू नववर्ष की आज से शुरुआत, जानें किस दिन करते हैं किस देवी की आराधना

पौराणिक मान्यताएँ
मान्यताओं के अनुसार देवी पार्वती ने भगवान शिव से विवाह करने की इच्छा व्यक्त की, जिसके बाद उनके माता-पिता उन्हें हतोत्साहित करने की कोशिश करने लगे. हालाँकि इन सबके बावजूद देवी ने कामुक गतिविधियों के स्वामी भगवान कामदेव से मदद की गुहार लगाई. ऐसा कहा जाता है कि कामदेव ने शिव पर कामवासना का तीर छोड़ा और उस तीर ने शिव की ध्यानावस्था में खलल उत्पन्न कर दिया, जिससे भगवान आगबबूला हो गए और उन्होंने स्वयं को जला दिया.

यह भी पढ़ें: Navratri Rashifal 2024: नवरात्र के पहले दिन क्या कहता आपका राशिफल? जानें- यहां

कहानी यही ख़त्म नहीं होती है. उसके बाद पार्वती ने शिव की तरह जीना आरंभ कर दिया. देवी पहाड़ पर गईं और वहाँ उन्होंने कई वर्षों तक घोर तपस्या किया जिसके कारण उन्हें ब्रह्मचारिणी नाम दिया गया. इस कठोर तपस्या से देवी ने भगवान शंकर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. इसके बाद भगवान शिव अपना रूप बदलकर पार्वती के पास गए और अपनी बुराई की, लेकिन देवी ने उनकी एक न सुनी. अंत में शिव जी ने उन्हें अपनाया और विवाह किया.

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: नवरात्र के पवित्र 9 दिनों में पहने इन रंगों के कपड़े, होगी माता रानी की कृपा

ज्योतिषीय संदर्भ
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार देवी ब्रह्मचारिणी मंगल ग्रह को नियंत्रित करती हैं. देवी की पूजा से मंगल ग्रह के बुरे प्रभाव कम होते हैं.

मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता.
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:..
दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू.
देवी प्रसीदतु मई ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा..
ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः॥

ध्यान मंत्र
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्.
जपमाला कमण्डलु धरा ब्रह्मचारिणी शुभाम्॥
गौरवर्णा स्वाधिष्ठानस्थिता द्वितीय दुर्गा त्रिनेत्राम्.
धवल परिधाना ब्रह्मरूपा पुष्पालङ्कार भूषिताम्॥
परम वन्दना पल्लवाधरां कान्त कपोला पीन.
पयोधराम् कमनीया लावणयं स्मेरमुखी निम्ननाभि नितम्बनीम्॥

स्त्रोत
तपश्चारिणी त्वंहि तापत्रय निवारणीम्.
ब्रह्मरूपधरा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥
शङ्करप्रिया त्वंहि भुक्ति-मुक्ति दायिनी.
शान्तिदा ज्ञानदा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥

कवच मंत्र
त्रिपुरा में हृदयम् पातु ललाटे पातु शङ्करभामिनी.
अर्पण सदापातु नेत्रो, अर्धरी च कपोलो॥
पञ्चदशी कण्ठे पातु मध्यदेशे पातु महेश्वरी॥
षोडशी सदापातु नाभो गृहो च पादयो.
अङ्ग प्रत्यङ्ग सतत पातु ब्रह्मचारिणी॥

(उपरोक्त जानकारी Astrosage.com से साभार)

On
Follow Us On Google News

ताजा खबरें

उत्तर प्रदेश मे आधे घंटे तक खड़ी रही ट्रेन, सोता रहा स्टेशन मास्टर, लोको पायलट ने फिर किया ये काम
Basti में BSP ने बदला उम्मीदवार, हरीश की मुश्किल हुई कम, राम प्रसाद परेशान!
स्लीपर वंदे भारत और मेट्रो वंदे भारत के लिये तय हुआ रूट, इन 9 जगहों पर चलेगी ट्रेन
BJP में शामिल होने के बाद राजकिशोर सिंह ने शेयर किया खास प्लान, जानें- क्या कहा?
BHU PG Admission 2024 के लिए कैसे करें अप्लाई, कैसे भरें फीस? यहां जानें सब कुछ एक क्लिक में
ST Basil School Basti Results 2024: ICSE और ISC कल जारी करेंगे रिजल्ट, 10वीं और 12वीं के बच्चों का आएगा परिणाम
UP Weather Updates: यूपी में प्रंचड गर्मी और हीटवेव के बीच बारिश और आंधी के आसार, जानें- आपके जिले का हाल
PM Modi In Ayodhya: जनता के बाद अब श्रीराम की शरण में पीएम नरेंद्र मोदी, किया दंडवत प्रणाम, Video Viral
Banks में 6 नहीं अब सिर्फ 5 दिन होगा काम! 2 दिन होगा वीक ऑफ? सिर्फ यहां अटका है फैसला
Basti में सनसनीखेज हत्याकांड, युवक को उतारा मौत के घाट, अस्पताल में हुई मौत
UP में ये जगहें नहीं देखीं तो कुछ नहीं देखा, जानें- कहां-कहां मना सकते हैं Summer Vacation 2024
Indian Railway News: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! रेलवे में इस साल होंगे पांच बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर?
Agniveer Notification 2024: अग्निवीर भर्तियां शुरू, 10वीं और12वीं पास करते हैं अप्लाई, यहां जानें सब कुछ
UP Weather Updates: उत्तर प्रदेश में और बढ़ेगी गर्मी या होगी बारिश? जानें- क्या कहता है IMD का लेटेस्ट अलर्ट
Indian Railway शुरू करेगा नए तरीके का होटल, मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें कितना है चार्ज
UP के 8 रेलवे स्टेशनों का बदल जायेगा नाम? यहां देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश मे इस Ring Road का हो रहा विरोध, किसानों ने उठाई हक की आवाज
यूपी समेत कई राज्यों में बदल जाएगा मौसम! भीषण गर्मी के बीच आई बड़ी खुशखबरी
Shashank Singh IPL: गोरखपुर से शशांक ने मचाई धूम, बने IPL 2024 के Sixer King, जानें- इनके बारे में सब कुछ
Basti के सियासत की सबसे बड़ी खबर, राजकिशोर सिंह बीजेपी में शामिल