Basti News : पदाधिकारियों के अभिनन्दन समारोह में गूंजा बीमा अभिकर्ताओं के हितों का मुद्दा

जोनल कोषाध्यक्ष बने राम विनय पाण्डेय

Basti News : पदाधिकारियों के अभिनन्दन समारोह में गूंजा बीमा अभिकर्ताओं के हितों का मुद्दा
basti news (5)

बस्ती.  सोमवार  को भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा बस्ती के  अभिकर्ता संघ द्वारा नवनिर्वाचित अखिल भारतीय अभिकर्ता संघ (लियाफी 1964 से सम्बद्ध) के जोनल अध्यक्ष  चन्द्रभान पाण्डेय, एवं  जोनल सचिव  सुधाकर चतुर्वेदी के आगमन  पर अभिनन्दन समारोह का आयोजन निगम के प्रशिक्षण हाल में किया गया.  कार्यक्रम में वक्ताओं ने अभिकर्ताओं की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला.  इसी कड़ी में जोनल पदाधिकारियों ने राम विनय पाण्डेय को जोनल कोषाध्यक्ष मनोनीत किया. 

अभिकर्ता संघ बस्ती के अभिकर्तागण एवं मण्डलीय कार्यकारणी के गोरखपुर मंडल के अध्यक्ष आलोक कुमार पाठक, मण्डलीय महामन्त्री  संजय कुमार सिंह  द्वारा आयोजित स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि संघ अभिकर्ताओ के हितो के लिए सदैव तत्पर  रहता है और विभिन्न मुद्दों पर मैनेजमेंट से वार्ता की जाती  है.  इसका परिणाम यह है कि कई सारे फैसले जैसे गेज्युटी, मेडीक्लेम, ग्रुप इन्श्योरेंस, जैसे अनेक फैसले निगम को अभिकर्ताओें के हित में करना पड़ा है. 

यह भी पढ़ें: Basti Lok Sabha Election 2024: हरीश द्विवेदी की हैट्रिक के लिए BJP ने लगाया जोर, सांसद ने बस्ती से किया ये वादा

 अभिकर्ता संघ के वरिष्ठ संरक्षक डा0 जे० यन. मिश्र एवं  बस्ती शाखा के अध्यक्ष राम विनय पाण्डेय संघ के जोनल सचिव  सुधाकर चतुर्वेदी , संघ के जोनल अध्यक्ष ई.बी. पाण्डेय आदि ने  कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारणी के आहवान पर संघ  सदैव सजग प्रहरी बना हुआ है.  यही नही आज के बदलते समय में आई.आर.डी. के परिवर्तनीय मंशा पर भी लगातार नजर बनाए हुए है एवं अपने अभिकर्ता साथियों के हित के लिए कार्य कर रहा है.  संघ पदाधिकारियों ने सभी अभिकर्ताओं से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में संघ से जुड़े जिससे हमेशा मजबूती से लड़ाई जारी रहे.  

यह भी पढ़ें: Holi 2024: होली के बाद बस्ती में निभाई जाएगी सालों पुरानी परंपरा, बच्चों से लेकर वृद्ध तक होंगे शामिल

कार्यक्रम एस.के. सिंह, के.के. उपाध्याय, राजेश त्रिपाठी, विजय चौधरी,  रामचन्द्र शुक्ल, मीडिया प्रभारी विमल मिश्र, एस.के.  शुक्ला, दिलीप गुप्ता, राम नयन मिश्र, राम अशीष ओझा, प्रदीप शुक्ल, सूर्य प्रकाश चौधरी, अजय  पाण्डेय, शम्भू नाथ पाण्डेय, शिवाकान्त त्रिपाठी, फखरुद्दीन, मदन मोहन दास मिश्र, महेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा, सतीश मिश्र आदि उपस्थित रहे.  

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav Basti 2024: रालोद ने दिया भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को समर्थन

On

ताजा खबरें

LIC Best Policy || बंपर रिटर्न देने वाली LIC की ये पॉलिसी, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 55 लाख रुपये, जानें पूरी डिटेल
KVS Admission || केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए चाहिए कौन-कौन से दस्‍तावेज, यहां देख लें पूरी लिस्‍ट
Lok Sabha Election 2024: क्या इन संस्थाओं को अपनी विश्वसनीयता की भी फ़िक्र है?
Holi 2024: होली पर होगा चंद्रग्रहण का साया! एक सदी बाद फिर दोहराया इतिहास, जानें- क्यों है खास?
Business Idea || बिजनेस के लिए पैसा चाहिए तो, सरकार की इन स्कीम से मिलेगा फायदा, चेक करें डीटेल्स
Post Office NPS Scheme || घर बैठे खोल सकते हैं NPS खाता, जानें नेशनल पेंशन स्कीम के क्या हैं फायदे?
Holi 2024: होली के बाद बस्ती में निभाई जाएगी सालों पुरानी परंपरा, बच्चों से लेकर वृद्ध तक होंगे शामिल
Happy Holi wishes 2024: होली पर अपने करीबियों को यूं करें विश,ऐसे दें होली की शुभकामनाएं और विदाई
Free Keyboard With Tablet || टैबलेट के साथ कीबोर्ड FREE, लैपटॉप पर ₹5000 की छूट; गजब के ऑफर्स कन्फर्म
Fd Interest Rate Up To 9.25% || FD पर 9.25% तक ब्‍याज कमाने का मौका! इन 3 बैंकों ने बदले हैं रेट