यूपी के इस जिले में योगी ने लगाई अधिकारियों की क्लास, कहा- काम करने का तरीक़ा करे सही
यूपी के शहर में अधिकारियों को लगी फटकार
यूपी के वाराणसी जिले में सीएम योगी का रुतबा बदलते नजर आया सीएम योगी अधिकारियों को लेकर नाराजगी व्यक्त की है सरकार लगातार राज्य के उत्थान के लिए हर प्रयास कर रही है लेकिन इन अधिकारियों को सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्य को जिम्मेदारी से करनी चाहिए लेकिन इसके बावजूद अधिकारी दफ्तरों में बैठकर समय काट रहे हैं और काम करने की इच्छा शक्ति ही जैसे चरमरा गई हो इसको देखते हुए योगी सरकार गरजते नजर आई है.
वाराणसी में अधिकारियों की लापरवाही पर योगी ने कहा अगर आप काम नहीं कर सकते हैं तो आप रिजाइन दे दीजिए. यह पूरा मामला उसे समय घटा सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को वाराणसी गए थे. इसके आगे सर्किट हाउस पहुंचकर विकास कार्य और कानून व्यवस्था को और अफसर के साथ जनप्रतिनिधियों की मीटिंग ली. सीएम ने कहा चेन स्नेचिंग और लूट जैसी घटनाओं पर पुलिस तत्काल रोक लगाये. समीक्षा बैठक के दौरान लेटलतीफी पर यूपी राजकीय निर्माण निगम पीडब्ल्यूडी, यूपीपीसीएल, जल निगम शहरी और ग्रामीण सेतु निगम के अफसर की जमकर क्लास लिया.
यह भी पढ़ें: यूपी के 50 हजार से ज्यादा गांवों में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी यह सुविधाएंऑपरेशन सिंदूर के बाद सीएम ने दिया निर्देश
इस दौरान उत्तर प्रदेश की सरकार ने सख्त निर्देश दिया निर्माण कार्य में लगे अफसर को हिदायत दे अगर काम करने में मन ना लग रहा हो तो ठीक कर लो. यह चेतावनी पहली और आखिरी होगी किसी भी प्रकार की समस्या नहीं सुनी जाएगी गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा और समय पर काम पूरा करना होगा. इसी दौरान सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ घंटे भर लगातार बैठक की विकास परियोजनाओं की प्रगति और कानून व्यवस्था की गहनता से मंथन किया उसके बाद कहा विकास परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करवाने का निर्देश दिया
अब इसके बाद कोई भी लापरवाही बरदाश्त और क्षमा नहीं किया जाएगा उन्हें तत्काल दंड दिया जाएगा उन्होंने योजना के निर्माण काम के दौरान सुरक्षा मानकों को हर स्तर पर ठीक करवाने का विशेष जोर दिया है. सरकार ने बताया ऑपरेशन सिंधु की सफलता के बाद यूपी के हर जिलों में कानून व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए गैर संगठनों से जुड़े सतर्क निगरानी रखने और कार्रवाई करने की भी निर्देश दिया है. वाराणसी जोन के अंतर्गत सीमावर्ती जिलों में खनन जैसी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई और गौ तस्करी करने वालों पर कानून के शिकंजे में पड़कर गाज गिरने की बात कही है.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।