यूपी में महिला इंस्पेक्टर ने किया करोड़ों रुपए की हेर-फेर

यूपी में महिला इंस्पेक्टर ने किया करोड़ों रुपए की हेर-फेर
Uttar Pradesh News

प्रदेश में महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान पर अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करवाया गया है अब इस मामले में औपचारिक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ हो चुकी है भ्रष्टाचार निरोधक इकाई द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच जारी है. 

महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में नरगिस खान के खिलाफ मेरठ के मेडिकल थाने में अधिक संपत्ति का मामला नोट किया गया है इस दौरान मेरठ एंटी करप्शन थाने के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार के संज्ञान में भ्रष्टाचार निवारण संगठन राजधानी लखनऊ के पुलिस कप्तान के आदेश पर महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मुकदमा दाखिल किया गया है मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि नरगिस खास इन दिनों में बरेली के अपराध अनुसंधान विभाग में अपने पद पर तैनात हैं माना जा रहा है कि

दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान कई परतें खुलकर सामने आ चुकी हैं. आगे बताया गया है कि महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान भ्रष्टाचार के खिलाफ 2021 में आय से अधिक संपत्ति के और आप लगे हुए थे इसके बाद शासन में शिकायत की गई और 25 फरवरी 2022 को मेरठ एंटी करप्शन टीम को नरगिस के खिलाफ जांच सौंप गई थी.  नरगिस खान के बारे में प्रचलित मामला सामने आ रहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान कई मलाईदार पदों पर तैनात रह चुकी है. अब नरगिस खान तब से लेकर सुर्खियों में बंधी हुई है.

कहां से आया इतना बड़ा रकम, जांच में जुटी पुलिस

इसी बीच इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार जांच अधिकारी उसे समय नियुक्त किए गए थे जांच अधिकारी दुर्गेश कुमार ने नोटिस देकर नरगिस खान से आए और तमाम संबंधित दस्तावेजों के रिकॉर्ड मांगने की अपील किया था लेकिन एंटी करप्शन टीम ने अपने स्तर से भी उनके बैंक खाता तथा प्रॉपर्टी के लेनदेन का ब्यौरा लगातार कार्य करके जुटा था. इस दौरान एक जांच के मुताबिक मिली जानकारी में पाया गया है कि 1 जनवरी 2007 से लेकर 31 मार्च 2021 तक प्रमुख स्रोतों से महिला इंस्पेक्टर की कुल आमदनी 5 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि बताई गई है लेकिन इस दौरान इसी अवधि में उन्होंने 10 करोड़ से अधिक राशि खर्च कर चुकी हैं

बताया जा रहा है कि यह पारिवारिक दायित्वों के अलावा अन्य संपत्तियों की खरीद पर खर्च लगातार किया जा रहा है इस तरह से महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान ने 5 करोड रुपए की राशि से अत्यधिक खर्च की है इस संबंध में महिला इंस्पेक्टर से तत्काल जवाब मांगा जा चुका है लेकिन उसके बावजूद कोई भी जवाब प्रतिक्रिया इन टीमों को नहीं प्राप्त हुआ है यही वजह है कि अब महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।