लखनऊ में जमीन लेने वाले सावधान! LDA की बड़ी चेतावनी, इन जगहों पर बिक रहे अवैध प्लॉट
Uttar Pradesh News
LDA ने शगुन चंद्रा रियल एस्टेट कंपनी के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. अधिकारियों के अनुसार BKT क्षेत्र के साढ़ामऊ गांव में बिना अनुमति के प्लॉट काटे जा रहे थे और लोगों को उन्हें खरीदने के लिए कहा जा रहा था. मामले की जानकारी मिलने के बाद प्राधिकरण ने मौके की जांच कराई और कंपनी को नोटिस जारी कर दिया. नोटिस में साफ कहा गया है कि तुरंत प्रभाव से काम बंद किया जाए नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि राममोहन लोधी नाम के व्यक्ति पर लोगों को गुमराह कर अवैध तरीके से जमीन बेचने का आरोप है. कई लोगों ने इन प्लॉटों में पैसा भी लगा दिया है. अधिकारियों का कहना है कि नोटिस जारी होने के बाद भी कुछ स्थानों पर प्लॉट बेचने की कोशिश की जा रही है, जो नियमों के खिलाफ है.
यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने TRP की बंद, अब अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- पहले दाना बंद किया, अब खाना…प्राधिकरण ने रामपुर बेहढ़ा और मदारीपुर इलाके में की गई अवैध प्लॉटिंग को हटाने के आदेश दिए हैं. जल्द ही इन स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा इटौंजा के कल्याणपुर क्षेत्र में भी इसी तरह की गतिविधियां सामने आई हैं.
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने भी पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. बिना मानचित्र पास कराए और बिना अनुमति के जमीन को टुकड़ों में बांटकर बेचना पूरी तरह गलत है.
यह भी पढ़ें: यूपी में जमीन खरीद-फरोख्त के नियम होंगे सख्त, रजिस्ट्री से पहले दिखाने होंगे ये दस्तावेजलखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी जमीन को खरीदने से पहले उसकी कानूनी स्थिति की जानकारी जरूर लीजिए. साथ ही यह भी जांच लें कि वह जमीन प्राधिकरण से स्वीकृत है या नहीं. ऐसा करने से लोग भविष्य में होने वाली परेशानियों और आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है