बस्ती में बन रही अंतरिक्ष प्रयोगशाला, डिजिटल लाइब्रेरी और अंबेडकर पार्क, छात्रों को मिलेगा फायदा
Basti News
इसे इको फ्रेंडली बनाने का सुझाव दिया. श्रीमती राना इसके बाद राजा उदय प्रताप नगर वार्ड में बन रहे अंतरिक्ष प्रयोगशाला और डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया. उन्होंने दोनों महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी मार्च के अंतिम सप्ताह तक पूरा करने का निर्देश दिया जिससे विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाए. इसे वाई फाई और सोलर सिस्टम से जोड़ने निर्देश भी दिया.
नगर पंचायत अध्यक्ष ने भगत सिंह नगर वार्ड में निर्माणाधीन अंबेडकर पार्क और गुरु प्रसाद नगर वार्ड में बन रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया. इन दोनों परियोजनाओं में ठेकेदार ने बताया कि शासन द्वारा दूसरी किस्त नहीं मिलने के कारण कार्य पूरा नहीं किया जा सका है. श्रीमती राना ने निर्देश दिया कि शासन से समन्वय स्थापित कर धन अवमुक्त कराने की कार्यवाही की जाए और शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाए.अध्यक्ष ने जनता की मांग पर नगर कप्तानगंज मार्ग पर एक शौचालय कॉप्लेक्स बनवाने का आश्वाशन दिया. नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नगर को देश का मॉडल नगर पंचायत बनाने प्रयास जारी है.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है