यूपी में 70 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, SDM ने किया सस्पेंड

यूपी में 70 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, SDM ने किया सस्पेंड
Uttar Pradesh News

यूपी में भ्रष्टाचार सिर्फ मामूली स्तर तक सीमित नहीं रहा अपितु सिस्टमैटिक हो चुका है जिसमें सरकारी और निजी दोनों सेक्टर इसके दायरे में अब आ चुके हैं. जिसमें उच्च स्तर पर बड़े भ्रष्टाचार के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर छोटी रकम पर रिश्वत चुकाना भी अब आम हो चुका है. एक्सपर्ट बताते हैं कि नागरिकों को भरोसा नहीं रहा कि भ्रष्टाचार रोका जा सकता है और उन्हें लगता है कि भ्रष्टाचार में अधिकारियों को बख्श दिया जाता है. 

देश में बढ़ रहा है भ्रष्टाचार

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में भ्रष्टाचार के मामले में लेखपाल की रिश्वत लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो तीव्र गति से वायरल हो रहा है मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि चकरोड की पैमाइश के नाम पर लेखपाल ने रिश्वत मांगने की कोशिश की है. जिससे इनका काला चिट्ठा अब खुल चुका है लेखपाल ने किसान से 70000 रुपए  मांगने की बात कही है लेकिन भ्रष्टाचार प्रदेश में इतना चरम पर हो चुका है लेखपाल ने 70000 रुपया किसान से लेने के बावजूद भी उसने पैमाइश नहीं किया है. जिसमें पीड़ित किसान ने अब जिले के एसडीएम से अपनी गुहार लगाते हुए न्याय मांगने का अपील किया है एसडीम ने लेखपाल नरेंद्र झा को निलंबित करके आगे की कड़ी कार्रवाई की है कोच तहसील के ग्राम खैराई का यह पूरा मामला बताया जा रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट रूप से सभी जिलों को दिशा निर्देश दिया है कि जिन सरकारी दफ्तरों में और निजी संसाधनों में जो भी जिम्मेदार भ्रष्टाचार को फैला रहा है कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. 

सीएम का कड़क वार्निंग सुनिए

और आगे सुनिश्चित की जाए कि इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले लोगों के लिए नरक की तरह उन्हें व्यवस्था मुहैया करवाया जाएगा क्योंकि आज गरीब और किसान कई मामलों में पीड़ित नजर आ रहे हैं कहीं रिश्वत तो कहीं डकैती इन सभी समस्याओं पर ब्रेक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार प्रयासरत है उन्होंने आगे यह भी कहा है कि किसान और गरीब प्रदेश का कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकता है जिसको लेकर कई प्रकार की डिजिटल सुविधाओं को राज्य सरकार ने जनता के लिए अब उपलब्ध करवाया है और जनता हमारे पास आकर के भी आसानी से मुलाकात करके अपनी समस्याओं को हमारे समक्ष रखकर बता सकता है जिससे हम जिम्मेदार अधिकारियों को उन समस्याओं को सौंप कर उसका निस्तारण करवाने की दिशा निर्देश देंगे ताकि देश का प्रत्येक व्यक्ति के दिनचर्या और मानसिक तनाव से मुक्त हो सके.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।