वाराणसी–लखनऊ सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस का इन 2 स्टेशनों पर मिला ठहराव, यात्रियों को बड़ी राहत

लंबे समय से यात्रियों की मांग के बाद रेलवे का फैसला

वाराणसी–लखनऊ सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस का इन 2 स्टेशनों पर मिला ठहराव, यात्रियों को बड़ी राहत
वाराणसी–लखनऊ सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस का इन 2 स्टेशनों पर मिला ठहराव, यात्रियों को बड़ी राहत

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस को दो नए रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है. अब यह ट्रेन जौनपुर जिले के शिवपुर रेलवे स्टेशन और जलालगंज रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी.

काफी समय से इन क्षेत्रों के लोग इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे, क्योंकि उन्हें लखनऊ या वाराणसी जाने के लिए दूसरे स्टेशनों तक जाना पड़ता था. रेलवे के इस फैसले से अब यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और सफर भी आसान हो जाएगा.

जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 20401 वाराणसी–लखनऊ सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस का शिवपुर रेलवे स्टेशन पर आगमन समय सुबह 05:55 बजे और प्रस्थान समय 05:56 बजे निर्धारित किया गया है.

यूपी में 150 वर्ष पुराने रेलवे पुल की जगह बनेगा नया ब्रिज, कुंभ 2031 से पहले पूरा करने का लक्ष्य यह भी पढ़ें: यूपी में 150 वर्ष पुराने रेलवे पुल की जगह बनेगा नया ब्रिज, कुंभ 2031 से पहले पूरा करने का लक्ष्य

वहीं लखनऊ से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या 20402 का शिवपुर स्टेशन पर आगमन समय 22:09 बजे और प्रस्थान समय 22:10 बजे तय किया गया है.

UP में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित! पुलिस पर आंकड़ों के मैनिपुलेशन का आरोप, Akhilesh Yadav का बयान यह भी पढ़ें: UP में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित! पुलिस पर आंकड़ों के मैनिपुलेशन का आरोप, Akhilesh Yadav का बयान

इसके अलावा जलालगंज रेलवे स्टेशन पर 20401 वाराणसी–लखनऊ सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस का आगमन समय 06:26 बजे और प्रस्थान समय 06:27 बजे रहेगा. वहीं लखनऊ से वाराणसी जाने वाली ट्रेन का जलालगंज स्टेशन पर आगमन 21:23 बजे और प्रस्थान 21:24 बजे निर्धारित किया गया है.

UPPCL: यूपी के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 4 महीने तक नहीं देना होगा पूरा बिल यह भी पढ़ें: UPPCL: यूपी के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 4 महीने तक नहीं देना होगा पूरा बिल

रेलवे के इस फैसले के बाद अब शिवपुर और जलालगंज क्षेत्र के लोगों के लिए लखनऊ और वाराणसी का सफर पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा.

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है