Akhilesh Yadav को सताई Keshav Prasad Maurya की चिंता, कहा– जब नया हेलिकॉप्टर है तो…
लखनऊ से उड़ान के बाद हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हेलिकॉप्टर की स्क्रीन अचानक बंद हो गई. इसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. अनुमति मिलने के बाद पायलट हेलिकॉप्टर को वापस लखनऊ की ओर मोड़कर ले आए. करीब सवा 11 बजे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. उस समय हेलिकॉप्टर में डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya समेत कुल 6 लोग सवार थे. सूत्रों के मुताबिक लैंडिंग तक हेलिकॉप्टर से धुआं भी उठने लगा था, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.
हालांकि सुरक्षित लैंडिंग के बाद बड़ा हादसा टल गया. इसके बाद डिप्टी सीएम दूसरे हेलिकॉप्टर से कौशांबी के लिए रवाना हो गए और तय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगे बढ़े.
Akhilesh Yadav बोले– प्रोटोकॉल की बात करने वाली सरकार बताए, डिप्टी सीएम को नया हेलिकॉप्टर क्यों नहीं दिया गया?
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है.
उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग प्रोटोकॉल की बात करते हैं, लेकिन खुद उसका पालन नहीं करते. अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डिप्टी सीएम को सबसे खराब और पुराना हेलिकॉप्टर दिया गया. उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर में धुआं भर गया था और बड़ा हादसा होते-होते बचा. उनका कहना है कि अगर प्रोटोकॉल का पालन किया जाता तो डिप्टी सीएम को नया हेलिकॉप्टर दिया जाना चाहिए था. अखिलेश यादव ने यह भी सवाल उठाया कि जब नया हेलिकॉप्टर मौजूद था तो उसे क्यों नहीं दिया गया.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है