फाइनल मैच के लिए यूपी में खास तैयारी: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जारी किया बड़ा आदेश

फाइनल मुकाबले से पहले यूपी में क्रिकेट का जबरदस्त क्रेज

फाइनल मैच के लिए यूपी में खास तैयारी: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जारी किया बड़ा आदेश
फाइनल मैच के लिए यूपी में खास तैयारी: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जारी किया बड़ा आदेश

क्रिकेट: टी-20 वर्ल्ड कप के ट्रॉफी मुकाबले को लेकर देशभर में उत्सव काफी तेज है. अहमदाबाद में 8 मार्च को होने वाले फाइनल मैच में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा. इस बड़े मुकाबले से पहले ही क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्सुकता दिखाई दे रही है. लोग अपने-अपने तरीके से टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रहे हैं.

उत्तर प्रदेश में भी मैच को लेकर खास तैयारियां की गई हैं. बिजली विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मैच के दौरान कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए. अधिकारियों से कहा गया है कि पूरी अवधि में बिजली व्यवस्था सामान्य रखी जाए, जिससे लोग बिना किसी रुकावट के मुकाबला देख सकें.

प्रदेशभर में टीम इंडिया के लिए दुआएं 

फाइनल से पहले देश के कई शहरों में धार्मिक आयोजन भी हो रहे हैं. अयोध्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मंत्रोच्चार और विशेष प्रार्थना की. वहीं वाराणसी के गंगा घाटों पर लोगों ने तिरंगा लहराते हुए आरती की और भारतीय टीम की जीत की कामना की.

कानपुर में क्रिकेट प्रशंसकों ने कराया विशेष अनुष्ठान

कानपुर के तुलसी नगर और काकादेव इलाके में भी क्रिकेट प्रेमियों ने पूजा-अर्चना का आयोजन किया. बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और भारत की जीत के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा.

शानदार प्रदर्शन से बढ़ा भरोसा

अयोध्या स्थित साकेत भवन के महंत सीताराम दास ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया है. उनके प्रदर्शन और आत्मविश्वास ने देशवासियों का भरोसा और मजबूत किया है.

महंत ने विश्वास जताया कि फाइनल मुकाबले में भी खिलाड़ी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ मैदान में उतरेंगे. यदि टीम इसी तरह खेलती रही तो भारत के नाम एक और विश्व खिताब जुड़ सकता है और देशवासियों को जश्न मनाने का मौका मिलेगा.

सोशल मीडिया पर‌ जबरदस्त माहौल 

सोशल मीडिया पर भी टीम इंडिया के समर्थन में जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है. लोगों द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं मिल रही हैं. ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भारत की जीत के लिए हजारों पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं.

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा है कि "रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, इसलिए उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और देश को जीत की खुशी देगी."

लोगों द्वारा विशेष इंतजाम 

फाइनल मुकाबले को लेकर कई शहरों में बड़े एलईडी स्क्रीन लगाने की भी तैयारी की गई है. होटल, रेस्टोरेंट और क्लबों में खास इंतजाम किए गए हैं, जिससे लोग एक साथ बैठकर मैच को देख सके.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।