UP में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित! पुलिस पर आंकड़ों के मैनिपुलेशन का आरोप, Akhilesh Yadav का बयान
Akhilesh Yadav का आरोप- यूपी पुलिस आंकड़ों में हेरफेर कर रही
देश की विदेश नीति को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं. उनका कहना था कि ऐसा लग रहा है जैसे भारत की विदेश नीति विदेश से ही तय की जा रही है. इतना बड़ा और मजबूत देश होने के बावजूद मौजूदा सरकार ने देश की स्थिति कमजोर कर दी है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.
महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस पर भी सवाल उठाए. अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ और पूरे प्रदेश की पुलिस आंकड़ों के मैनिपुलेशन में बहुत आगे है. उनका आरोप है कि सरकार और पुलिस वास्तविक आंकड़े छिपाने की कोशिश करती है, जबकि सच्चाई यह है कि प्रदेश में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं.
यदि वास्तविक आंकड़ों को देखा जाए तो उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले चिंताजनक हैं. खासकर पिछड़े, दलित और आदिवासी समुदाय की महिलाओं के साथ ज्यादा अत्याचार और अन्याय हो रहा है. इन मामलों में सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए और महिलाओं को न्याय दिलाना चाहिए.
इसके साथ ही अखिलेश यादव ने सरकार पर धार्मिक मामलों को लेकर भी आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि यह सरकार हर सच्ची बात से घबराती है और अब तो सनातनी लोगों से भी घबराने लगी है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने शंकराचार्य जी का अपमान किया है, जो कि सनातन परंपरा का अपमान है.
लोकतंत्र में सभी की आवाज का सम्मान होना चाहिए और सरकार को आलोचना से डरने के बजाय जनता के मुद्दों पर काम करना चाहिए. महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने फिर से यह दोहराया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है