यूपी के इस जिले से चलने वाली वंदे भारत का समय बदला, 536 किलोमीटर का सफर 8 घंटे मे करती है पूरा

यूपी के इस जिले से चलने वाली वंदे भारत का समय बदला, 536 किलोमीटर का सफर 8 घंटे मे करती है पूरा
Vande Bharat

भारतीय रेलवे ने रांची से बनारस जाने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का समयसारणी बदलने की यह जानकारी अपने प्रिय यात्रियो दी। भारतीय रेलवे ने झारखंड को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाली 49वीं वंदे भारत एक्सप्रेस की कार्यक्रम की जानकारी दी। और अब भारतीय रेलवे ने इसका समय बदल दिया।

आपको याद दिला दे पीएम मोदी ने 12 मार्च 2024 को इस ट्रेन को लॉन्च किया था। इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन को साउथ ईस्टर्न रेलवे ज़ोन द्वारा ऑपरेट किया जाता है। रांची और वाराणसी के बीच 536 किलोमीटर की दूरी सिर्फ़ 7 घंटे और 50 मिनट में तय करती है। इस रूट पर चलने वाली यह सबसे फास्ट ट्रेन है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने जानकारी दी है कि अब रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में बाकी 6 दिन चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP में संपत्ति की जानकारी देने वालों पर लटकी एक और तलवार? अब योगी सरकार उठा सकती है ये कदम

नया समय 3 दिसंबर 2024 से निर्धारित किया जायेगा। अब चलने वाले दिनों में बदलाव कर दिया गया है। इस यात्रा के दौरान ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, पारसनाथ, कोडरमा जंक्शन, गया जंक्शन, सासा और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी। रांची से बनारस जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रांची से सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर रवाना होती है और वाराणसी दोपहर 1 बजे पहुंचेगी। जबकि वापसी में ट्रेन 4 बजकर 5 मिनट पर दोपहर को वाराणसी जंक्शन से चलती है और रात 11 बजकर 55 मिनट पर रांची स्टेशन पहुंच जाती है।

यह भी पढ़ें: UP Roadways News: यूपी के इन ग्रामीण रूट्स पर भी अब दौड़ेंगी सरकारी बसें, परिवहन निगम ने लिया बड़ा फैसला, 13 जिलों को होगा फायदा

इस दौरान ट्रेन संख्या 20887/20888 वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 8 कोच लगाए गए हैं। रांची और बनारस के बीच एसी चेयर कार की टिकट 1505 रुपये है। वहीं एग्जिक्युटिव चेयर कार दाम 2725 रुपये है। वहीं वापसी में वाराणसी से रांची के लिए एसी चेयर कार का किराया 1459 रुपये और एग्जिक्युटिव चेयर कार की कीमत 2675 रुपये है। यह बदलाव पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) द्वारा सेवा की मजबूती को बढ़ाने और यात्रियों की यात्रा जरूरतों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए किया गया था। जो आराम और स्पीड को बनाए रखते हुए अलग अलग बजटों के लिए विकल्प प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें: UP में इस रूट पर चलने वाली Vande Bharat Express यात्रियों को नहीं आ रही रास, 6-6 कोच खाली! रेलवे को हो रहा इतना घाटा

On

Join Basti News WhatsApp

ताजा खबरें

Aaj Ka Rashifal 5th October 2024: नवरात्रि के तीसरे दिन मीन,सिंह,वृषभ,मिथुन कर्क, तुला, मेष, कन्या, वृश्चिक, धनु, ,मकर, कुंभ का आज का राशिफल
यूपी में सिर्फ 19900 रुपए में वाराणसी और अयोध्या के मंदिरों के करे दर्शन, IRCTC के तरफ से 6 दिन के लिए मिलेगी ये खास सुविधा
यूपी के इस जिले को मिली प्रीमियम ट्रेन, जाने रूट और समय
त्योहारों में गोरखपुर के रास्ते चलेगी साबरमती - सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन, चेक करे रूट और समय
यूपी के इस जिले से चलने वाली वंदे भारत का समय बदला, 536 किलोमीटर का सफर 8 घंटे मे करती है पूरा
प्रयागराज Mahakumbh 2025 से पहले यूपी में जरूरी है ये काम, अब स्पीड हो सकती है तेज, जानें- सरकार का प्लान
UP के अमेठी में भीषण हत्याकांड, पूरे परिवार को गोली मार कर उतारा मौत के घाट, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
यूपी के इस जिले में 8 घंटे तक नहीं रहेगी बिजली, 9 बजे से गुल होगी बत्ती, चार्ज कर लें मोबाइल, लैपटॉप, भर लें पानी
Lucknow Vande Bharat पर पत्थरबाजी करने वाले को पुलिस ने दबोचा, पुरानी बस्ती से है नाता
Aaj Ka Rashifal 4th October 2024: नवरात्रि के दूसरे दिन मीन, कर्क, तुला,मकर, कुंभ,मेष, कन्या, वृश्चिक, धनु, सिंह,वृषभ,मिथुन का राशिफल देखें यहां