Vande Bharat News: यूपी के आगरा से वंदेभारत शुरू, जानें- कितना है प्रयागराज, वाराणसी का किराया
Indian Railway News:

Vande Bharat Agra: आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस 23 सितंबर से शुरू हो चुकी है, इस ट्रेन के टिकट प्राइस की बात करें तो चेयरकार वर्ग में आगरा के लिए ₹1300 टिकट प्राइस है. दूसरी तरफ आगरा से प्रयागराज की टिकट प्राइस चेयरकार वर्ग में ₹1150 है, रेलवे की तरफ से प्रयागराज से आगरा जाते समय भोजन भी उपलब्ध कराए जाएंगे और आगरा से वापसी के वक्त नाश्ता भी उपलब्ध कराए जाएंगे, इसीलिए दोनों टिकट प्राइस में अंतर है.
शशिकांत त्रिपाठी जो कि एनसीआर के सीपीआरओ हैं उन्होंने इस विषय पर बताया है कि "कैटरिंग के कारण टिकट प्राइस में अंतर है. यात्रा करने वाले यात्रियों के समक्ष यह ऑप्शन मौजूद होगा कि उन्हें भोजन चाहिए या फिर नहीं. अगर नहीं का ऑप्शन भरा जाता है तो कैटरिंग चार्ज नहीं लगेगा."
प्रयागराज से आगरा कैंट जाने के लिए एग्जीक्यूटिव कार (ईसी) का टिकट प्राइस ₹2365 है. दूसरी तरफ आगरा से प्रयागराज के लिए उक्त वर्ग का टिकट प्राइस ₹2185 है. ऐसे ही प्रयागराज से टूंडला का टिकट प्राइस सीसी वर्ग में ₹1250 है और टूंडला से प्रयागराज का उक्त वर्ग का टिकट प्राइस ₹1085 है. इस तरह, यात्री जिस भी रुट का चयन करता है, उसे अपनी यात्रा के लिए उचित किराया चुकाना होगा.
आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकट प्राइस का अंतर :-
जगहों का नाम --- सीसी श्रेणी --- ईसी श्रेणी
प्रयागराज से आगरा --- 1300 --- 2365
आगरा से प्रयागराज --- 1150 --- 2185
प्रयागराज से टूंडला --- 1250 --- 2270
टूंडला से प्रयागराज --- 1085 --- 2075
प्रयागराज से इटावा --- 1120 --- 1985
इटावा से प्रयागराज --- 955 --- 1790
प्रयागराज से कानपुर --- 660 --- 1270
कानपुर से प्रयागराज --- 610 --- 1180
प्रयागराज से बनारस --- 690 --- 1160
बनारस से प्रयागराज --- 535 --- 1020
ताजा खबरें
About The Author

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।