UPSRTC: यूपी के इन 10 रूटों पर चलेंगी जनता बस, सस्ते किराए में सफर करेंगे यात्री

UPSRTC: यूपी के इन 10 रूटों पर चलेंगी जनता बस, सस्ते किराए में सफर करेंगे यात्री
यूपी में कोहरे को लेकर अलर्ट, यूपी परिवहन विभाग की नई गाइडलाइन

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित गोंडा जिले के ग्रामीण इलाकों के लोगों को राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज प्रशासन अब सस्ती बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद विभाग ने ग्रामीण मार्गों पर चलने वाली "जनता बस सेवा" को फिर से शुरू करने की योजना बनाई है. इसका उद्देश्य गांवों और छोटे कस्बों को मुख्यालय से सस्ती व सुगम परिवहन सुविधा से जोड़ना है.

10 मार्गों पर चलेंगी जनता बसें

रोडवेज विभाग ने प्रारंभिक चरण में रामापुर-दुबहा बाजार, इटियाथोक-विशुनपुर, कर्नलगंज-अयोध्या, हुजूरपुर-कर्नलगंज, मोतीगंज-झिलाही सहित 10 प्रमुख मार्गों को चुना है, जहां जल्द ही जनता बस सेवा शुरू की जाएगी. इन मार्गों पर कुल 30 बसों को चलाने की मंजूरी दी गई है.

कार्यशाला प्रभारी ने दी 30 बसों की सूची

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला प्रभारी द्वारा जनता बस सेवा के लिए 30 बसों की सूची तैयार की गई है. फिलहाल इन 10 चिह्नित मार्गों पर ही सेवा शुरू की जाएगी. योजना सफल रही तो अन्य मार्गों पर भी इसे बढ़ाया जाएगा.

LPG Crisis: अब यूपी में संकट! कई जिलों में एलपीजी की कमी का दावा, अखिलेश बोले- यही हाल रहा तो... यह भी पढ़ें: LPG Crisis: अब यूपी में संकट! कई जिलों में एलपीजी की कमी का दावा, अखिलेश बोले- यही हाल रहा तो...

लापरवाही पर जारी हुए नोटिस

वहीं दूसरी ओर, खाली बसें चलाने और गैर-जिम्मेदारी दिखाने पर प्रशासन ने सख्ती भी दिखाई है. एआरएम ने प्रमिला मौर्या, शालिनी त्रिपाठी, प्रतीक्षा सिंह, उर्मिला, अंजू, श्रद्धा शुक्ला, नीलम, गरिमा, जयप्रकाश, प्रशांत, राहुल, शहनवाज खान, अभिषेक दूबे, शिवपूजन, अरविंद त्रिपाठी सहित 90 परिचालकों को नोटिस जारी किया है. सभी को चेतावनी दी गई है कि यदि कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ, तो मामला उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा.

केंद्र सरकार ने TRP की बंद, अब अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- पहले दाना बंद किया, अब खाना… यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने TRP की बंद, अब अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- पहले दाना बंद किया, अब खाना…

रात में गांवों में ठहरेंगी बसें

इन विशेष बसों की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि वे दिनभर यात्रियों को लाने-ले जाने के बाद रात में गांवों या कस्बों में ही रुकेंगी. अगले दिन सुबह ये बसे वहीं से यात्रियों को लेकर जिला मुख्यालय की ओर रवाना होंगी. इससे ग्रामीण यात्रियों को समय की बचत और सुविधा दोनों मिलेगी.

यूपी में इस रेलवे स्टेशन के काम में तेजी, टूटेंगी यह बिल्डिंग यह भी पढ़ें: यूपी में इस रेलवे स्टेशन के काम में तेजी, टूटेंगी यह बिल्डिंग

किराया होगा 20% कम

यात्रियों को सामान्य बसों की तुलना में 20% सस्ता किराया देना होगा. अभी जहां सामान्य बसों का किराया ₹1.30 प्रति किलोमीटर है, वहीं जनता सेवा बसों का किराया केवल ₹1.04 प्रति किलोमीटर रखा गया है. इससे ग्रामीण यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

जनता को मिलेगी राहत

इस नई योजना से ग्रामीण यात्रियों को जहां सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा, वहीं रोडवेज प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा. आने वाले दिनों में यह सेवा गांवों को शहरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।