यूपी में अगले तीन दिन बारिश, आंधी के साथ गिरेंगे ओले, किसान इन बातों का रखें खास ध्यान
Uttar Pradesh Weather
उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग ने 19 से 21 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश, बिजली गिरने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.
मौसम बदलने की वजह
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास बने चक्रवाती सिस्टम के साथ सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा. 18 मार्च से शुरू हुआ यह असर 20 मार्च को सबसे ज्यादा तेज रहने की संभावना है, जबकि 21 मार्च तक इसका प्रभाव बना रह सकता है.
तापमान में आएगी गिरावट
इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं.
इन जिलों में ज्यादा असर
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 19 और 20 मार्च को बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि की ज्यादा संभावना है. वहीं 20 मार्च को लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट समेत कई जिलों में भी तेज आंधी, बिजली और बारिश का असर देखने को मिल सकता है. 21 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, महाराजगंज, कुशीनगर और आसपास के इलाकों में भी मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है.
लोगों के लिए जरूरी सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान घर के अंदर रहें, बिना जरूरत यात्रा से बचें और बिजली कड़कने के समय खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े न हों. तेज हवा के कारण कमजोर दीवारों, कच्चे मकानों और झोपड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है. बिजली आपूर्ति और यातायात भी प्रभावित हो सकते हैं.
किसानों के लिए चेतावनी
इस मौसम बदलाव का असर खेती पर भी पड़ने की आशंका है.फसलों को तेज हवा, बारिश और ओलों से नुकसान हो सकता है. किसानों को सलाह दी गई है कि पकी फसल की जल्द कटाई कर सुरक्षित स्थान पर रखें और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखें.

ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।