यूपी में 28 मार्च से शुरू होगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! सीएम योगी ने किया ऐलान

Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश के लिए 28 मार्च का दिन ऐतिहासिक होने वाला है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जेवर एयरपोर्ट अब पूरी तरह तैयार है. इसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है.

9 साल पूरे होने पर CM योगी का बड़ा तोहफा

यह ऐलान उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के मौके पर किया गया. CM योगी ने कहा- जेवर में देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तैयार हो चुका है. 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे.

_ Uttar Pradesh News (13) (1)
28 मार्च को इतिहास रचेगा UP, देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन
क्यों खास है जेवर एयरपोर्ट

जेवर एयरपोर्ट को सिर्फ एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की नई पहचान माना जा रहा है. यह एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पश्चिमी यूपी की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी पूरी तरह बदल जाएगी. निवेशकों के लिए यह क्षेत्र और भी आकर्षक बनेगा.

UPPCL सिस्टम फेल! भुगतान के बाद भी 5885 घरों की बिजली कटी यह भी पढ़ें: UPPCL सिस्टम फेल! भुगतान के बाद भी 5885 घरों की बिजली कटी

दिल्ली एयरपोर्ट पर दबाव होगा कम

अभी तक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की काफी भीड़ रहती है. जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद NCR और पश्चिमी यूपी के यात्रियों को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जैवर एयरपोर्ट से ही वह अपनी यात्रा कर पाएंगे. 

SI भर्ती परीक्षा विवाद: लखनऊ में आत्मदाह की कोशिश, पेट्रोल पंप पर दीपक शर्मा ने खुद पर डाला डीजल यह भी पढ़ें: SI भर्ती परीक्षा विवाद: लखनऊ में आत्मदाह की कोशिश, पेट्रोल पंप पर दीपक शर्मा ने खुद पर डाला डीजल

UP के लिए गेमचेंजर क्यों

उत्तर प्रदेश पिछले कुछ वर्षों में infrastructure के मामले में तेजी से आगे बढ़ा है. एक्सप्रेसवे, मेट्रो, और अब देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट- यह राज्य की बदलती तस्वीर को दर्शाता है. जेवर एयरपोर्ट से न सिर्फ यात्रा आसान होगी बल्कि इस पूरे क्षेत्र में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियां भी तेज होंगी.

गोरखपुर-लखनऊ रूट आज शाम से रहेगा प्रभावित, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन यह भी पढ़ें: गोरखपुर-लखनऊ रूट आज शाम से रहेगा प्रभावित, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

दिल्ली एयरपोर्ट पर अभी यात्रियों को मैन्युअल टिकट लेकर प्रवेश करना पड़ता है, लेकिन जेवर एयरपोर्ट पर नई सुविधा दी जा रही है. यहां हर गेट DG Yatra से लैस होगा. यात्री मशीन की ओर देखते ही उनकी जानकारी अपने आप स्कैन हो जाएगी और एंट्री मिल जाएगी.

और एयरपोर्ट से क्या है खास?

दिल्ली एयरपोर्ट पर अभी यात्रियों को मैन्युअल टिकट लेकर प्रवेश करना पड़ता है, लेकिन जेवर एयरपोर्ट पर नई सुविधा दी जा रही है. यहां हर गेट DG Yatra से लैस होगा. यात्री मशीन की ओर देखते ही उनकी जानकारी अपने आप स्कैन हो जाएगी और एंट्री मिल जाएगी. जेवर एयरपोर्ट से देश और अंतरराष्ट्रीय यात्रा करना आसान होगा.

यहां बोर्डिंग पास बनाने के लिए मशीनें भी लगाई गई हैं, जहां यात्री बिना किसी स्टाफ की मदद के खुद अपना बोर्डिंग पास निकाल सकेंगे. DG Yatra की मदद से यात्री अपना सामान (लगेज) भी आसानी से ड्रॉप कर सकेंगे. इसके बाद वे सीधे सुरक्षा जांच के लिए आगे बढ़ेंगे. शुरुआत में करीब 10 ऐसे पॉइंट होंगे जहां लगेज ड्रॉप किया जा सकेगा. एयरपोर्ट के संचालन की शुरुआत में इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर जैसी तीन एयरलाइन कंपनियों ने अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए आवेदन किया है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
18 Mar 2026 By Shobhit Pandey

यूपी में 28 मार्च से शुरू होगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! सीएम योगी ने किया ऐलान

Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश के लिए 28 मार्च का दिन ऐतिहासिक होने वाला है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जेवर एयरपोर्ट अब पूरी तरह तैयार है. इसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है.

9 साल पूरे होने पर CM योगी का बड़ा तोहफा

यह ऐलान उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के मौके पर किया गया. CM योगी ने कहा- जेवर में देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तैयार हो चुका है. 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे.

_ Uttar Pradesh News (13) (1)
28 मार्च को इतिहास रचेगा UP, देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन
क्यों खास है जेवर एयरपोर्ट

जेवर एयरपोर्ट को सिर्फ एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की नई पहचान माना जा रहा है. यह एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पश्चिमी यूपी की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी पूरी तरह बदल जाएगी. निवेशकों के लिए यह क्षेत्र और भी आकर्षक बनेगा.

दिल्ली एयरपोर्ट पर दबाव होगा कम

अभी तक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की काफी भीड़ रहती है. जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद NCR और पश्चिमी यूपी के यात्रियों को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जैवर एयरपोर्ट से ही वह अपनी यात्रा कर पाएंगे. 

UP के लिए गेमचेंजर क्यों

उत्तर प्रदेश पिछले कुछ वर्षों में infrastructure के मामले में तेजी से आगे बढ़ा है. एक्सप्रेसवे, मेट्रो, और अब देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट- यह राज्य की बदलती तस्वीर को दर्शाता है. जेवर एयरपोर्ट से न सिर्फ यात्रा आसान होगी बल्कि इस पूरे क्षेत्र में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियां भी तेज होंगी.

दिल्ली एयरपोर्ट पर अभी यात्रियों को मैन्युअल टिकट लेकर प्रवेश करना पड़ता है, लेकिन जेवर एयरपोर्ट पर नई सुविधा दी जा रही है. यहां हर गेट DG Yatra से लैस होगा. यात्री मशीन की ओर देखते ही उनकी जानकारी अपने आप स्कैन हो जाएगी और एंट्री मिल जाएगी.

और एयरपोर्ट से क्या है खास?

दिल्ली एयरपोर्ट पर अभी यात्रियों को मैन्युअल टिकट लेकर प्रवेश करना पड़ता है, लेकिन जेवर एयरपोर्ट पर नई सुविधा दी जा रही है. यहां हर गेट DG Yatra से लैस होगा. यात्री मशीन की ओर देखते ही उनकी जानकारी अपने आप स्कैन हो जाएगी और एंट्री मिल जाएगी. जेवर एयरपोर्ट से देश और अंतरराष्ट्रीय यात्रा करना आसान होगा.

यहां बोर्डिंग पास बनाने के लिए मशीनें भी लगाई गई हैं, जहां यात्री बिना किसी स्टाफ की मदद के खुद अपना बोर्डिंग पास निकाल सकेंगे. DG Yatra की मदद से यात्री अपना सामान (लगेज) भी आसानी से ड्रॉप कर सकेंगे. इसके बाद वे सीधे सुरक्षा जांच के लिए आगे बढ़ेंगे. शुरुआत में करीब 10 ऐसे पॉइंट होंगे जहां लगेज ड्रॉप किया जा सकेगा. एयरपोर्ट के संचालन की शुरुआत में इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर जैसी तीन एयरलाइन कंपनियों ने अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए आवेदन किया है.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/up-jevar-airport-inauguration-28-march-pm-modi-largest-airport-india/article-25053
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।